राजनीतिक दलों के निशाने पर आए जम्मू कश्मीर के गवर्नर, चुनाव पहले ही कर दी नए मेयर की घोषणा

जम्मू। जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक अपनी एक टिप्पणी की वजह से रियासत की राजनीतिक पार्टियों के निशाने पर आ गए हैं। हाल ही सत्यपास मलिक ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि, श्रीनगर का मेयर कोई विदेश से पढ़ा लिखा नौजवान युवक बनेगा। इस बयान का अलगाववादियों समेत कांग्रेस और नेकां ने विरोध शुरू कर दिया है। मलिक के बयान पर विपक्षी दलों ने आरोप लगाया कि, गवर्नर के बयान से यह खुलासा हो चुका है कि चुनाव प्रक्रिया का मजाक उड़ाया जा रहा है। बता दें कि जम्मू कश्मीर में 13 साल बाद निकाय चुनाव हो रहे हैं।

टीवी इंटरव्यू में कहा कि, अगला मेयर विदेश से पढ़ा हुआ व्यक्ति बनेगा

टीवी इंटरव्यू में कहा कि, अगला मेयर विदेश से पढ़ा हुआ व्यक्ति बनेगा

नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस ने गर्वनर के बयान पर कड़ी आपत्ति जाहिर की है। इस सप्ताह के शुरू में एनडीटीवी से बात करते हुए, गवर्नर ने अनुचित चुनावों के आरोपों का जवाब देते हुए कहा था कि, दोनों पार्टियां (नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी को इस बाद का मलाल है कि उन्होंने चुनावों में हिस्सा नहीं लिया। मेरी जानकारी के अनुसार श्रीनगर को एक नया महापौर मिल रहा है जोर विदेश से पढ़ा हुआ है।

लड़के का नाम मट्टू है

लड़के का नाम मट्टू है

गवर्नर ने यह भी कहा कि... लड़के का नाम मट्टू (जुनैद अजीम मट्टू)है। वह बहुत अच्छी तरह से शिक्षित है ... जिस दिन वह महापौर बनता है, वह उसी समय (नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता) फारूक अब्दुल्ला से बेहतर होगा। वह अधिक सम्मान प्राप्त करेगा। नेशनल कांफ्रेंस ने बुधवार को कहा कि राज्यपाल की ऐसी टिप्पणी एक खास व्यक्ति के पक्ष में है। श्रीनगर के बनने वाले मेयर के बारे में समय से पहले टिप्पणी चौंका देने वाली है। इससे राज्यपाल कार्यकाल की निष्पक्षता पर बड़ा सवाल खड़ा होता है। नेकां ने कहा कि राज्यपाल की टिप्पणियों से पता चलता है चुनाव प्रक्रिया का कोई सम्मान नहीं है। बता दें कि, जुनैद अजीम मट्टू नेकां के प्रवक्ता हैं।

राजनीतिक दलों के निशाने पर गवर्नर

राजनीतिक दलों के निशाने पर गवर्नर

कांग्रेस ने भी राज्यपाल की इस टिप्पणी को हैरान करने वाला बताया। कहा कि ऐसे बयानों से चल रहे निकाय चुनावों ने विश्वसनीयता खो दी है क्योंकि भाजपा-आरएसएस ने पहले से ही फैसला कर लिया है कि मेयर कौन होगा। पार्टी उपाध्यक्ष गुलाम नबी मोंगा ने कहा कि राज्यपाल राजभवन का संवैधानिक अधिकार संभालने में नाकाम हैं। कांग्रेस पार्टी उपाध्यक्ष गुलाम नबी मोंगा ने कहा कि, उन्होंने पहले से ही परिणाम घोषित कर दिया है कि एक विदेशी शिक्षित उम्मीदवार श्रीनगर नगर निगम के मेयर होंगे। अब कोई चुनाव नहीं होगा क्योंकि उन्होंने पहले से ही फैसला कर लिया है। जबकि लोगों ने अभी अपना वोट भी नहीं डाला है। लेकिन यहां उन्होंने पहले ही फैसला किया है कि महापौर कौन बनेगा? गवर्नर साहिब ने अपने घर पर सबकुछ तय कर लिया है। हमने इन चुनावों में विश्वास खो दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+