जम्मू में मेडिकल कॉलेज के HOD ने छात्रा को केबिन में बुलाकर की छेड़छाड़, सरकार ने किया सस्पेंड

एमबीबीएस फाइनल ईयर की एक छात्रा ने उनके खिलाफ लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया था कि डॉक्टर ने उसे अपने केबिन में परीक्षा के रिजल्ट के बारे में बात करने के लिए बुलाया था और फिर...

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर सरकार ने सोमवार को सरकारी मेडिकल कॉलेज के एक सीनियर डॉक्टर को एमबीबीएस की छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में एक हफ्ते के लिए सस्पेंड कर दिया है। आरोपी डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। केस दर्ज किए जाने के बाद ही सरकार ने यह कदम उठाया। सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है, 'गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज जम्मू के फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. भूपेश खजूरिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।'

जम्मू में मेडिकल कॉलेज के HOD ने छात्रा को केबिन में बुलाकर की छेड़छाड़

'रिजल्ट के बारे में बात करने को बुलाया था'
सरकार की ओर से जारी आदेश में हालांकि यह भी कहा गया है कि डॉक्टर जम्मू स्वास्थ्य सेवा निदेशालय से जुड़े रहेंगे। डॉ. खजूरिया मेडिकल कॉलेज में फॉरेंसिक विभाग के प्रमुख थे। उनके खिलाफ 27 दिसंबर को शिकायत दर्ज की गई थी। एमबीबीएस फाइनल ईयर की एक छात्रा ने उनके खिलाफ लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया था कि डॉक्टर ने उसे अपने केबिन में परीक्षा के रिजल्ट के बारे में बात करने के लिए बुलाया था और थोड़ी देर बाद उन्होंने छेड़खानी शुरू कर दी।

विपक्षी नेता ने विधानसभा में उठाया मामला
छात्रा ने शिकायत में बताया कि किसी तरह वह डॉक्टर के केबिन से बाहर भागने में कामयाब हुई और अपने परिजनों को इसकी सूचना दी। घटना की शिकायत मिलते ही मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने आरोपी डॉक्टर को प्रिंसिपल ऑफिस से अटैच कर दिया और पांच सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी। कांग्रेस लेजिस्लेटिव पार्टी के नेता नावांग रिगजिन जोरा ने मामले को विधानसभा में उठाया और मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से इस पर ध्यान देने और आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+