J&K: आतंकियों से संबंध रखने वाले 6 कर्मचारियों को सरकार ने किया बर्खास्त

श्रीनगर, 22 सितम्बर। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने अपने 6 कर्मचारियों को आतंकवादियों से संपर्क रखने के चलते नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। आरोप है कि ये कर्मचारी आतंकियों के लिए ओवरग्राउंड वर्कर के तौर पर काम कर रहे थे।

Terrorist

बता दें कि केंद्र शासित जम्मू कश्मीर में भारत के संविधान के तहत मामलों की जांच और सिफारिश करने के लिए नामित की समिति ने इन कर्मचारियों के आचरण को नियमावली के विरुद्ध पाते हुए इन्हें बर्खास्त करने की सिफारिश की थी।

अनुच्छेद 311 के तहत हटाया गया
इन कर्मचारियों को भारत के संविधान के अनुच्छेद 311 के तहत नौकरी से बर्खास्त किया गया है। अनुच्छेद 311 के तहत हटाए गए कर्मचारियों के लिए किसी भी तरह की जांच की जरूरत नहीं होती है और बर्खास्त किए गए कर्मचारी राहत पाने के लिए केवल हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटा सकते हैं।

जुलाई में हटाए गए थे 11 कर्मचारी
यह पहली बार नहीं है जब सरकार ने आतंकियों से संबंध रखने के आरोप में हटाया गया है। इसके पहले जुलाई में जम्मू कश्मीर प्रशासन ने 11 कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त किया था। इनमें हिजबुल मुजाहिदीन के प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन का बेटा और दो कर्मचारी पुलिस विभाग के भी थे।

रिपोर्ट के मुताबिक जुलाई में बर्खास्त किए गए कर्मचारी जम्मू कश्मीर पुलिस, शिक्षा विभाग, कृषि, कौशल विकास, ऊर्जा और स्वास्थ्य विभाग से थे। इनमें 4 अनंतनाग जिले जबकि 3 बड़गाम के रहने वाले थे। इसके अलावा बारामुला, श्रीनगर, पुलवामा और कुपवाड़ा जिले से एक-एक कर्मचारी शामिल भी इस लिस्ट में थे।

Recommended Video

    Mehbooba Mufti ने Modi Government पर बोला हमला, जानिए क्या कहा? | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+