जम्मू-कश्मीर में आज से खुलेंगे सरकारी दफ्तर, जुमे की नमाज पर प्रशासन की नजर

नई दिल्ली। आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद से जम्मू-कश्मीर में बड़े पैमाने पर सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। जम्मू-कश्मीर में धारा 144 लागू है जिसमें पिछले शुक्रवार को ढील दी गई थी। केंद्रशासित प्रदेश में अब हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। जम्मू-कश्मीर सचिवालय और अन्य सरकारी दफ्तर शुक्रवार को खुलेंगे। हालांकि, जुमे की नमाज के बाद हालात को देखते हुए आम लोगों पर प्रतिबंधों में ढील देने पर विचार किया जाएगा।

jammu-kashmir: government offices to open, eyes on friday namaz

राजभवन के प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के बाद सरकारी सचिवालय और अन्य कार्यालयों में सामान्य कामकाज बहाल करने का निर्देश दिया। जबकि सरकार जुमे की नमाज के दौरान हालात पर नजर रखेगी और इस आधार पर आम लोगों के लिए भी प्रतिबंधों में ढील देने पर विचार किया जाएगा।

इसके पहले, 15 अगस्त को 73वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्रीनगर में राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने झंडा फहराया। इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि आर्टिकल 370 के तहत मिले विशेष दर्जे को खत्म करने के बाद राज्य के लोगों की पहचान ना तो दांव पर हैं और ही इसमें किसी प्रकार की छेड़छाड़ की गई है। केंद्र सरकार द्वारा किए गए बदलाव को ऐतिहासिक करार देते हुए राज्यपाल ने कहा कि इससे विकास के नए रास्ते खुलेंगे और जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के विभिन्न समुदायों को अपनी भाषा और संस्कृति को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद अलगाववादी नेताओं को नजरबंद किया गया है, जबकि राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती के साथ-साथ पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला को भी नजरबंद किया गया है। एनएसए अजित डोवाल इन दिनों घाटी में हैं और वे स्थानीय लोगों से मुलाकात कर रहे हैं और हालात का जायजा ले रहे हैं। वहीं, जम्मू-कश्मीर में धारा 144 लगाने और नेताओं को नजरंबद किए जाने को लेकर विपक्षी दल सरकार पर निशाना साध रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+