जम्‍मू-कश्‍मीर आपदा: AAP विधायक मदद के तौर पर देंगे 20-20 लाख रुपये

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों ने विधायक निधि से 20-20 लाख रुपये बाढ़ग्रस्त जम्मू एवं कश्मीर में राहत कार्य के लिए दान करेंगे। पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा है कि सभी आप विधायक विधायक निधि से कश्मीर बाढ़ राहत के लिए 20-20 लाख रुपये दान करेंगे।

AAP MLAs to donate Rs 20 lakh each from MLA development fund
आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि सभी विधायकों ने कश्मीर बाढ़ राहत के लिए मिलकर 5.5 करोड़ रुपये देने का फैसला किया है। सिसोदिया ने ट्विट किया है कि देशभर में आप की इकाइयां भी विभिन्न गैर सरकारी संगठनों की मदद से राहत सामग्री पहुंचा रही हैं।

उल्‍लेखनीय है कि जम्मू एवं कश्मीर पिछले 60 साल का सबसे भयावह बाढ़ झेल रहा है। इस आपदा में अब तक 200 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। करीब चार लाख लोग अभी भी श्रीनगर में अलग-अलग स्थानों में फंसे हुए हैं। दिल्ली में आप के 27 विधायक हैं।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+