जम्मू-कश्मीर- निर्माणाधीन इमारत गिरी, 5 मजदूरों की मौत, 8 जख्मी
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के रेसयी जिले में एक निर्माणाधीन बिल्डि़ंग के गिर जाने से 5 मजदूरों की मौत हो गई। इस हादसे में 8 लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना है। मौके पर बचाव दल मौजूद है और राहत कार्य जारी है। पुलिस के मुताबिक मलबे में दबे लोगों में से कुछ लोगों को निकलकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

वहीं अभी भी कुछ लोग मलबे में दबे हैं। एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक हादसा पसाना इलाके का है और करीब 7 बजकर 35 मिनट पर बिल्डिंग गिरी। पुलिस ने मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं।
वहीं मृतकों की शिनाख्त मंजूर अहमद, आशिक अली, मुज्जफर अहमद, मोहम्मद गफूर और गुलजार अहमद के रूप में हुई है। मरने सभी पसाना गांव के ही हैं। घायलों की शिनाख्त सद्दाम, नजीर अहमद, मुमताज अली, मोहम्मद मुख्तयार, बशीर अहमद, मोहम्म अकरम के रूप में हुई। सभी थोब गांव के रहने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications