जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों की मुठभेड़ जारी, दो आतंकी की मौत
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बारामुला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ सोपोर के मलमापनपोरा क्षेत्र में हो रही है। सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को घेर लिया है। मुठभेड़ में सेना का एक जवान घायल हो गया है। वहीं खबर मिली है कि सेना ने दो आतंकवादी को मार गिराया है।इलाके मे कितनी संख्या में आतंकवादी छिपे हैं और उनके पास किस तरह के हथियार हैं, ये अभी तक नहीं पता चल पाया है।

बता दें कि कल यानी शुक्रवार को भी शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी जिसमें एक आतंकी मारा गया था। शोपियां के पंडूशान इलाके में हुई इस मुठभेड़ में सेना का एक जवान भी शहीद हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications