जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू

श्रीनगर। मंगलवार को भारतीय सेना ने मंगल वॉर बना दिया। पुलवामा आतंकी हमले का बदला लेते हुए भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में घुसकर आतंकवादियों के ट्रेनिंग कैंप पर बम बरसाए। करीब 1000 किलो के बम बरसाए। वहीं भारतीय वायुसेना के जबावी कार्रवाई के बाद से न केवल पाकिस्तान ब्लकि आतंकवादी भी घबराए हुए हैं।

 Jammu And Kashmir: Encounter underway between terrorists and security forces in Memander area of Shopian district.

जम्मू-कश्मीर में बुधवार तड़के आतंकियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़ शुरू हो गई है। यह मुठभेड़ शोपियां के मेमरैंड इलाके में चल रहा है। सेना के 23 PARA, CRPF और SOG की संयुक्त टीम ने सुबह ही कॉर्डन और सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। जिसके बाद से आतंकियों ने सेना पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। सेना ने भी जबावी हमले किए हैं। खबर लिखे जाने तक सेना और आतंकियों के बीच फायरिंग जारी है।

गौरतलब है कि भारत ने पुलवामा हमले का बदला लेने के लिए बालाकोट से लेकर मुजफ्फराबाद तक जैश के टेरर कैंपों पर बमबारी की। आतंक के अड्डों पर बमबारी के लिए मिराज-2000 के 12 फाइटर प्लेनों का इस्तेमाल किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+