जम्‍मू कश्‍मीर: अनंतनाग में सेना और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर, मेजर शहीद

अनंतनाग। जम्‍मू कश्‍मीर के अनंतनाग में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर की खबरें हैं। दक्षिण कश्‍मीर के अनंतनाग के तहत आने वाले अकिंनगाम में मुठभेड़ जारी है। इलाके को फिलहाल सुरक्षाबलों ने घेर लिया है और दोनों तरफ से लगातार फायरिंग जारी है। इस एनकाउंटर में सेना के मेजर शहीद हो गए हैं। वहीं सेना और बीएसएफ के एक-एक घायल हैं। शहीद मेजर और जवान दोनों सेना की 19वीं राष्‍ट्रीय राइफल्‍स से हैं। बताया जा रहा है कि एक आतंकी भी इसमें ढेर हुआ है।

anantnag

एलओसी पर जारी फायरिंग

एनकाउंटर से अलग पुंछ जिले में एलओसी पर लगातार पाकिस्‍तान सेना की ओर से गोलीबारी जारी है। इस गोलीबारी में तीन नागरिक घायल हैं जिसमें एक 11 वर्षीय बच्‍ची भी शामिल है। अधिकारियों की ओर से बताया गया है कि रविवार से ही पाकिस्‍तान आर्मी लगातार गांवों को निशाना बना रही है। रक्षा प्रवक्‍ता की ओर से युद्धविराम उल्‍लंघन पर विस्‍तार से जानकारी दी गई। उन्‍होंने बताया, 'रविवार शाम करीब सात बजकर 30 मिनट पर पाकिस्‍तान की ओर से फायरिंग शुरू हुई। पाक से सेना ने पहले छोटे हथियारों का प्रयोग किया और फिर मोर्टार से पुंछ सेक्‍टर में फायरिंग की गई।' सेना इस फायरिंग का करार जवाब दे रही है। जो बच्‍ची घायल है, उसका नाम मरियम बी बताया जा रहा है। बच्‍ची कनोट गांव की रहने वाली है जो एलओसी पर ही है।

रजिया और सेना के पोर्टर अकबर भी घायल हैं जो शाहपुर फॉरवर्ड गांव के रहने वाले हैं। अनंतनाग में ही बुधवार को एक आत्‍मघाती हमला हुआ था जिसमें सीआरपीएफ के पांच जवान और जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस के एसएचओ शहीद हो गए थे। इस हमले की जिम्‍मेदारी मुश्‍ताक अहमद जरगर के आतंकी जगह अल-उमर मुजाहिद्दीन ने ली थी जो पाकिस्‍तान स्थित एक आतंकी संगठन है। यह हमला अनंतनाग की बिजी केपी रोड पर हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+