J&K: अनंतनाग में सेना और आतंकियों के बीच चल रहा है एनकाउंटर, एक आतंकी ढेर
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग के कोकेरगंज में आतंकियों के साथ सेना की मुठभेड़ चल रही है। जानकारी के अनुसार इलाके में तीन आतंकी छिपे हैं, जिन्हें सेना ने घेर लिया है। दोनों ही ओर से गोलीबारी जारी है। सेना ने स्थानीय लोगों को यहां से हटा दिया है और पूरे इलाके को घेर लिया है। हालांकि अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि ये आतंकी किस संगठन के हैं।

सेना और आतंकियों के बीच चल रहे इस एनकाउंटर में सेना को बड़ी सफलता मिली है। सेना ने एक आतंकी को मार गिराया है, जबकि अभी भी दो आतंकियों के छिपे होने की खबर है। सेना और आतंकियों के बीच अभी भी मुठभेड़ जारी है, दोनों ओर से गोलीबारी की आवाजें रुक-रुक कर आ रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications