जम्‍मू कश्‍मीर: कुलगाम के मंजगाम में एनकाउंटर, सुर‍क्षाबलों ने 2 आतंकियों को किया ढेर

कुलगाम। जम्‍मू कश्‍मीर के कुलगाम में इस समय सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर जारी है। एनकाउंटर कुलगाम के मंजगाम इलाके में सोमवार तड़के शुरू हुआ था। सेना की 34 राष्‍ट्रीय राइफल्‍स (आरआर), सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) और कुलगाम पुलिस इस समय एनकाउंटर में मोर्चा संभाला। इस एनकाउंटर में दो आतंकियों के मारे जा चुके हैं। जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस के आईजी विजय कुमार ने इस बात की जानकारी दी है। कुलगाम, नॉर्थ कश्‍मीर में आता है।

kulgam.jpg

Recommended Video

    Jammu Kashmir के Kulgam Enounter में 2 Terrorist ढेर, इंटरनेट सेवा बंद | वनइंडिया हिंदी

    यह भी पढ़ें-श्रीनगर एनकाउंटर के साथ 15 दिन के अंदर हिजबुल को लगा बड़ा झटका

    घाटी में अब तक ढेर 70 आतंकी

    सुरक्षाबलों ने रविवार को लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों की मदद करने वाले चार साथियों को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार लोगों की पहचान वसीम गनी, फारूक अहमद डार, मोहम्मद यासीन और अजहरुदीन मीर के रूप में की गई। जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस की तरफ से बताया गया कि बडगाम में सुरक्षाबलों और पुलिस ने मिलकर लश्कर आतंकियों के मददगार इन चार साथियों के पास हथियार और गोला बारुद बरामद किए गए हैं। इससे पहले 19 मई को भी श्रीनगर में एक एनकाउंटर हुआ था और उसमें दो आतंकी मारे गए थे। नवाकदाल इलाके में हुए उस एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने हिजबुल मुजाहिद्दीन के एक और टॉप कमांडर 29 साल का जुनैद सेहराई को ढेर किया था। पिछले एक दशक के अंदर सेहराई वह अकेला शख्‍स था जो हुर्रियत कॉन्‍फ्रेंस की टॉप लीडरशिप से ताल्‍लुक रखता था। सेहराई के अलावा एक और हिजबुल आतंकी तारिक शेख को 12 घंटे तक चले एनकाउंटर में ढेर किया गया है। जुनैद सेहराई तहरीक-हुर्रियत कॉन्‍फ्रेंस के चेयरमैन अशरफ सेहराई का बेटा था। पुलिस आंकड़ों के मुताबिक इस वर्ष अब तक घाटी में 70 आतंकी मारे गए हैं और 22 आतंकी हिजबुल के थे। इसके अलावा जैश-ए-मोहम्‍मद और लश्‍कर-ए-तैयबा के आतंकी भी ढेर हुए हैं। छह मई को सुरक्षाबलों ने हंदवाड़ा में हुए एनकाउंटर में हिजबुल के घाटी में मुखिया रियाज नाइकू को ढेर कर दिया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+