Jammu Kashmir: पुलवामा के अवंतिपोरा में एनकाउंटर, सेना का जवान और SPO शहीद
पुलवामा। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में इस समय आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर चल रहा है। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में यह एनकाउंटर अवंतिपोरा में चल रहा है। जम्मू कश्मीर पुलिस की ओर से बताया गया है कि आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर दोपहर 12:15 मिनट पर शुरू हुआ था। मुठभेड़ में दो आतंकी भी ढेर हुए हैं और बताया जा रहा है कि ये आतंकी जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े थे। इस एनकाउंटर में जो ताजा जानकारी आई है उसके मुताबिक सेना एक जवान शहीद हो गया है जम्मू कश्मीर पुलिस एक एसपी की भी जान चली गई है।
Recommended Video

छिपे हुए आतंकियों ने की थी फायरिंग
पुलवामा के खेरियू इलाके में सेना की राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की तरफ से एक कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (कासो) लॉन्च किया गया था। यह जगह पुलवामा जिले से 24 किलोमीटर दूर है। यहां पर आतंकियो के छिपे होने की इंटेलीजेंस सुरक्षाबलों को मिली थी। एक पुलिस अधिकारी की ओर से बताया गया है कि सर्च के समय छिपे हुए आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग की। इस फायरिंग में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। प्रतिक्रियास्वरूप सुरक्षाबलों की तरफ से भी फायरिंग की गई। इसमें दो आतंकी ढेर हो गए।
अब तक 10 आतंकी ढेर
सोमवार को भी दक्षिण कश्मीर के शोपियां में एनकाउंटर हुआ था। इस एनकाउंटर में पुलिस और सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में हिजबुल मुजाहिद्दीन के तीन आतंकियों को ढेर कर दिया था।शोपियां में मारे गए आतंकियों में एक वह पुलिस कर्मी भी शामिल था जो साल 2018 में हथियार के साथ फरार हो गया था। 12 जनवरी को भी पुलवामा में एक एनकाउंटर हुआ था और उसमें भी तीन आतंकी ढेर हुए थे। सात जनवरी को एक एनकाउंटर हुआ और उसमें एक किशोर आतंकी मारा गया था। साल 2020 की शुरुआत में अब तक सुरक्षाबलों ने जम्मू कश्मीर में पांच एनकाउंटर्स को अंजाम दिया है और इसमें 10 आतंकी ढेर हुए हैं। नौ आतंकी शोपियां और पुलवामा में मारे गए जबकि एक आतंकी जम्मू के डोडा में ढेर हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications