जम्मू कश्मीर के बडगाम में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को किया ढेर
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के बडगाम में गुरुवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को ढेर कर दिया। गुरुवार सुबह ये एनकाउंटर बडगाम के जागू अरिजल इलाके में शुरू हुआ। जानकारी के अनुसार यहां 2-3 आतंकी छिपे होने की खबर थी, जिन्हें सेना ने घेर लिया था। सेना ने एक घंटे से अधिक तक चली मुठभेड़ के बाद दो आतंकियों को मार गिराया।

सेना आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चला रही है। बता दें कि इसके पहले दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के स्नाइपर समेत 3 आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया था।












Click it and Unblock the Notifications