जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा में आतंकियों के साथ सेना का एनकाउंटर,2 आतंकी ढेर
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा के हाजिन इलाके में सेना की आतंकियों के साथ मुठभेड़ चल रही है। जानकारी के अनुसार इलाके में 2-3 आतंकवादी छिपे हैं, जिन्हें सेना के जवानों ने चारो तरफ से घर लिया है। सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया है। एनकाउंटर को देखते हुए आसपास के इलाके को खाली करा लिया गया है और स्थानीय लोगों को घटनास्थल से दूर कर दिया गया है। आपको बता दें कि इससे पहले बुधवार को भी सेना ने अनंतनाग के मुनवार्ड इलाके में दो आतंकियों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया था।

वहीं एनकाउंटर के बारे में जानकारी देते हुए कश्मीर के आईजीपी एसपी पानी ने बताया कि हमे आतंकियों के बारे में पुख्ता जानकारी मिली थी, जिसके बाद सेना ने यह अभियान शुरू किया है, इस एनकाउंटर में पुलिस भी शामिल थी। अभी तक दो आतंकियों को ढेर कर दिया गया है और सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है। मौके से हथियार और बारूद बरामद किए गए हैं।
बुधवार को हुए एनकाउंटर में सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस के जवान शामिल थे। एनकाउंटर के दौरान किसी भी तरह की अफवाह नहीं फैले इसके लिए यहां इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया था। कई घंटे तक चले एनकाउंटर के बाद सेना को दोनों ही आतंकियों को मार गिराने में सफलता मिली, जिसके बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया।












Click it and Unblock the Notifications