J- K Election 2024: राम माधव, केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया चुनाव प्रभार
Jammu Kashmir Election 2024: जम्मू कश्मीर में10 साल बाद चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद राजनीतिक दलों पूरी ताकत के साथ इलेक्शन कैंपेन की तैयारी शुरू कर दी है। क्षेत्रीय दलों से लेकर राष्ट्रीय तक तक सभी में एक अलग उत्साह है। इस बीच दल बदल की की स्थिति के अलावा राजनीतिक दल अपने संगठन की मजबूती पर भी फोकस कर रहे हैं। बीजेपी ने इसी क्रम में पार्टी के दो दिग्गज नेताओं पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव और केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी बड़ी जिम्मेदारी दी है।
जम्मू कश्मीर में चुनाव ऐलान के बाद बीजेपी ने पार्टी के पूर्व महासचिव राम माधव और केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को पार्टी इसकी घोषणा की। दोनों नेताओं की नियुक्ति उन्होंने तत्काल प्रभाव से की।

बता दें कि चुनाव आयोग ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में चुनाव कराने का फैसला किया है। वोटिंग की शुरुआत 18 सितंबर से होगी और 1 अक्टूबर को आखिरी चरण के लिए मतदान होंगे।












Click it and Unblock the Notifications