जम्मू कश्मीर: अनंतनाग में कांग्रेस सरपंच की गोली मारकर हत्या, महबूबा मुफ्ती ने जताया शोक
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में सोमवार शाम को एक सरपंच की कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान अजय पंडित के तौर पर हुई है। लुकबावन के सरपंच अजय पंडित कांग्रेस पार्टी के नेता थे। सोमवार शाम करीब छह बजे लोकबावन इलाके में मुख्य रास्ते पर अजय पंडित पर आतंकियों ने गोलियां बरसा दी।

40 साल के अजय पंडित को आननफानन में परिजन और पड़ोस के लोग अनंतनाग के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि शाम के वक्त अजय घर से बागीचे में जाने के लिए निकले थे कि बीच रास्ते में उनको घेरकर उनकी हत्या कर दी गई।
जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम, पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती ने अजय पंडित की हत्या पर शोक व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश में राजनीतिक लोगो की हत्याओं को लेकर सरकार से सवाल भी किए हैं। महबूबा मु्फ्ती ने अजय पंडित की हत्या को लेकर ट्विटर पर लिखा, ये बेहद भयानक खबर है। मैं परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं। कश्मीर में राजनीतिक जमीन सिकुड़ती जा रही है। जिसने राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ताओं को और अधिक कमजोर बना दिया गया है। वे प्रतिशोधी सरकार और आतंकवादियों के बीच फंस गए हैं। बता दें कि महबूबा मुफ्ती बीते साल अगस्त से हिरासत में हैं। ऐसे में उनका ट्विटर हैंडल उनकी ओर से उनकी बेटी इल्तिजा संभाल रही हैं।
-
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर












Click it and Unblock the Notifications