J&K:मतदान से पहले BJP कैंडिडेट की हार्ट अटैक से मौत

जम्मू। 13 साल बाद जम्मू कश्मीर में हो रहे निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है। जम्मू संभाग के रामबन जिले में बुधवार को स्थानीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण में मतदान करने से ठीक पहले भाजपा के एक उम्मीदवार की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। जिसके बाद वहां पर मतदान को रद्द कर दिया गया है। दोपहर एक बजे तक जम्मू संभाग के किश्तवाड़ में 55.9 प्रतिशत, डोडा में 57.8 प्रतिशत, रामबन में 62.9 प्रतिशत, रियासी में 60.8 प्रतिशत, उधमपुर में 50.8 प्रतिशत और कठुआ में 59.4 प्रतिशत मतदान हुआ है।

Jammu Kashmir civic polls: BJP candidate dies of heart attack before casting vote in Ramban

अधिकारियों ने बताया कि सिंचाई व बाढ़ नियंत्रण विभाग के पूर्व कर्मचारी 62 साल के आजाद सिंह राजू मतदान करने ही वाले थे लेकिन स्थानीय मतदान केंद्र में ही उनकी मौत हो गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रामबन जिले में सात निकाय संस्थाओं के लिए चुनाव में उतरे 24 उम्मीदवारों में राजू भी थे। आजाद सिंह राजू रामबन में वार्ड नंबर-2 से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे। जिसके बाद वार्ड-2 में पोलिंग रद्द कर दी गई है।

दूसरे चरण में कुल 263 वार्ड में हो रहे चुनाव में 214 जम्मू संभाग व 49 कश्मीर संभाग में हैं। 544 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें कश्मीर में 270 व जम्मू में 274 हैं। जम्मू संभाग में कठुआ, उधमपुर, रियासी, डोडा, किश्तवाड़ व रामबन जिले में आज मतदान हो रहा है। तो वहीं कश्मीर संभाग के पांच नगर निकायों अनंतनाग , बांदीपोरा , बारामुला, कुपवाड़ा और श्रीनगर के लिए चुनाव हो रहा है। मतदान का समय एक घंटे के लिए बढ़ाया गया है। अब वोटिंग सुबह छह से शाम चार बजे तक होगी।

इस चरण में इस चरण में 1029 प्रत्याशी मैदान में है। जिनकी किस्मत का फैसला कुल 346,980 मतदाता करेंगे। बता दें कि, नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां), पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) और माकपा ने सुप्रीम कोर्ट में संविधान के अनुच्छेद 35ए को कानूनी चुनौती देने के विरोध में चुनावों का बहिष्कार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+