Jammu Kashmir Chunav Voting: जम्मू कश्मीर में 58.85% मतदान, किश्तवाड़ में सबसे ज्यादा वोटिंग

Jammu Kashmir Chunav 2024: जम्मू-कश्मीर में बुधवार को पहले चरण के तहत 24 सीटों पर मतदान हुआ। चुनाव आयोग के अनुसार, शाम पांच बजे तक पहले चरण की 24 सीटों पर कुल 58.19 फीसदी मतदान हुआ।

जिसमें सबसे अधिक मतदान किश्तवाड़ में 77.23 फीसदी हुआ। वहीं, अनंतनाग में 54.17 फीसदी, डोडा में 69.33 प्रतिशत वोटिंग, कुलगाम में 59.62 प्रतिशत वोटिंग, पुलवामा में 43.87 फीसदी मतदान, रामबन में 67.71 प्रतिशत वोटिंग, शोपियां में 53.64 फीसदी मतदान हुआ।

पहले चरण में पंपोर, त्राल, पुलवामा, राजपोरा, जैनापोरा, शोपियां, डीएच पोरा, कुलगाम, देवसर, दोरू, कोकेरनाग (एसटी), अनंतनाग पश्चिम, अनंतनाग, श्रीगुफवारा-बिजबेहरा, शांगस-अनंतनाग पूर्व, पहलगाम, इंदरवाल, किश्तवाड़, पैडर-नागसेनी, भद्रवाह, डोडा, डोडा पश्चिम, रामबन और बनिहाल में वोटिंग हुई।

Jammu Kashmir Chunav 2024

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए।

LIVE Feed
Sep 18, 2024, 8:27 PM IST

पहले चरण के चुनाव में 58.85% मतदान

जम्मू और कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024: शाम 7:30 बजे तक पहले चरण के चुनाव में मतदान प्रतिशत 58.85% रहा, जिसमें किश्तवाड़ में सबसे अधिक मतदान प्रतिशत 77.23% और पुलवामा में सबसे कम - 46.03% (अनुमानित) रहा: भारत निर्वाचन आयोग
Sep 18, 2024, 7:18 PM IST

ईवीएम सील, खत्म हुआ पहले चरण का मतदान

जम्मू कश्मीर में पहले चरण का मतदान खत्म हो चुका है। कई इलाकों में अधिकारी ईवीएम को सील कर रहे हैं। चुनाव में ड्यूटी पर लगे अधिकारियों ने पुलवामा के एक बूथ पर ईवीएम को सील करते दिखे।
Sep 18, 2024, 6:29 PM IST

जम्मू-कश्मीर में शाम पांच बजे तक कहां कितना मतदान

चुनाव आयोग के अनुसार, शाम पांच बजे तक जम्मू-कश्मीर में 58.19% मतदान अनंतनाग में 54.17 फीसदी मतदान डोडा 69.33 प्रतिशत वोटिंग किश्तवाड़ 77.23 फीसदी मतदान कुलगाम में 59.62 प्रतिशत वोटिंग पुलवामा 43.87 फीसदी मतदान रामबन 67.71 प्रतिशत वोटिंग शोपियां 53.64 फीसदी मतदान
Sep 18, 2024, 6:13 PM IST

जम्मू-कश्मीर चुनाव के पहले चरण में शाम 5 बजे तक 58.19% मतदान

ईसीआई के अनुसार, जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण में शाम 5 बजे तक 58.19% मतदान दर्ज किया गया।
Sep 18, 2024, 5:34 PM IST

यहां इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी- सचिन पायलट

पुंछ में पहले चरण के मतदान के दौरान कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि यह बोर्ड का इलाका है और यहां पर कांग्रेस पार्टी स्ट्रोंग है। हमारे पास गठबंधन का उम्मीदवार है। मुझे लगता है कि यहां पर इंडिया गठबंधन की सरकार यहां बनेगी। यहां पर बीते 10 साल से चुनाव नहीं हुए हैं। लोग भारी संख्या में मतदान में हिस्सा ले रहे हैं।
Sep 18, 2024, 5:32 PM IST

पीडीपी महबूबा मुफ्ती का बयान

बिजबेहरा विधानसभा क्षेत्र से PDP उम्मीदवार इल्तिजा मुफ्ती ने कहा, "मुझे खुशी है कि लोग बाहर निकल कर मतदान कर रहे हैं। मैं खुद पोलिंग बूथों में घूम रही हूं। नौजवान, लड़कियां, बुजुर्ग सभी निकल कर मतदान कर रहे हैं। यहां पर लोगों को परेशानी होती है, उनके काम नहीं हो रहे हैं।
Sep 18, 2024, 4:38 PM IST

जम्मू कश्मीर में हो रहे मतदान पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा

जम्मू कश्मीर में हो रहे मतदान पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा, "भारी संख्या में मतदान हो रहे हैं... प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र की विशेष पक्षदारी की है... मोदी जी द्वारा लोकतंत्र का एहसास जम्मू-कश्मीर में कराया गया है, एख वक्त था जब कश्मीर घाटी में कोई उम्मीदवार बनने को तैयार नहीं था, आज अधिक संख्या में लोग आकर उम्मीदवारी दर्ज कर रहे हैं और भारी संख्या मतदान भी हो रहे हैं तो दोनों तरफ से नई ऊर्जा और अकांक्षा ने जन्म लिया है।"
Sep 18, 2024, 4:36 PM IST

पीडीपी उम्मीदवार इल्तिजा मुफ्ती ने कहा

अनंतनाग, जम्मू-कश्मीर: बिजबेहरा विधानसभा क्षेत्र से पीडीपी उम्मीदवार इल्तिजा मुफ्ती ने कहा, "मुझे खुशी है कि लोग वोट डालने के लिए यहां आए हैं। मैं सुबह से मतदान केंद्रों का दौरा कर रही हूं और युवा और बुजुर्ग सभी वोट डालने के लिए बाहर आए हैं। हमें इस जनादेश का सम्मान करना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि यह एक स्वतंत्र और निष्पक्ष पारदर्शी चुनाव हो।
Sep 18, 2024, 3:51 PM IST

जम्मू और कश्मीर में दोपहर 3 बजे तक 50.65% मतदान

जम्मू और कश्मीर प्रथम चरण विधानसभा चुनाव: भारतीय चुनाव आयोग के अनुसार, जम्मू और कश्मीर में दोपहर 3 बजे तक 50.65% मतदान दर्ज किया गया। अनंतनाग-46.67% डोडा- 61.90% किश्तवाड़-70.03% कुलगाम-50.57% पुलवामा-36.90% रामबन-60.04% शोपियां-46.84%
Sep 18, 2024, 3:42 PM IST

भारी पोलिंग पर तरुण चुघ का बयान

बीजेपी के जम्मू-कश्मीर प्रभारी और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा, "यह प्रधानमंत्री मोदी की विकास व विश्वास के विजन की जीत है। जहां उन्होंने विकास किया है वहां उन्होंने जम्मू-कश्मीर की जनता का विश्वास जीता है।
Sep 18, 2024, 2:37 PM IST

जम्मू और कश्मीर में दोपहर 1 बजे तक 41.17% मतदान

जम्मू और कश्मीर प्रथम चरण विधानसभा चुनाव: भारत के चुनाव आयोग के अनुसार, जम्मू और कश्मीर में दोपहर 1 बजे तक 41.17% मतदान दर्ज किया गया। अनंतनाग-37.90% डोडा- 50.81% किश्तवाड़-56.86% कुलगाम-39.91% पुलवामा-29.84% रामबन-49.68% शोपियां-38.72%
Sep 18, 2024, 1:45 PM IST

बीजेपी उम्मीदवार ने किया ये बड़ा दावा

जम्‍मू कश्‍मीर के किश्‍तवाड़ में बीजेपी उम्‍मीदवार शगुन परिहार और पीडीपी के उम्मीदवार फिरदौस के बीच तीखी बहस देखने को मिली। जिसके कारण वोटिंग को रोक दिया गया।
Sep 18, 2024, 1:44 PM IST

किश्‍तवाड़ में वोटर कार्ड चेक करने पर बवाल

जम्‍मू कश्‍मीर के किश्‍तवाड़ में बीजेपी उम्‍मीदवार शगुन परिहार और पीडीपी के उम्मीदवार फिरदौस के बीच तीखी बहस देखने को मिली। जिसके कारण वोटिंग को रोक दिया गया।
Sep 18, 2024, 12:27 PM IST

मतदान के बीच ये क्या बोल गए राहुल गांधी?

आज जम्मू-कश्मीर के पहले चरण का मतदान हो रहा है, आज राज्य की 24 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है, जिसमें कश्मीर की 16 और जम्मू की आठ सीटें शामिल हैं। लोगों में मतदान को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। तो इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर कुछ ऐसा लिखा, जो कि लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
Sep 18, 2024, 12:10 PM IST

रामबन विधानसभा क्षेत्र से स्वतंत्र उम्मीदवार सूरज सिंह परिहार ने कहा

रामबन, जम्मू-कश्मीर: अपना वोट डालने के बाद, रामबन विधानसभा क्षेत्र से स्वतंत्र उम्मीदवार सूरज सिंह परिहार ने कहा, "मैं सभी से बड़ी संख्या में बाहर आने और रामबन के विकास के लिए अपना वोट डालने की अपील करता हूं।"
Sep 18, 2024, 11:50 AM IST

सुबह 11 बजे तक 26.72% मतदान दर्ज किया गया

जम्मू और कश्मीर प्रथम चरण विधानसभा चुनाव: भारत के चुनाव आयोग के अनुसार, जम्मू और कश्मीर में सुबह 11 बजे तक 26.72% मतदान दर्ज किया गया। अनंतनाग-25.55% डोडा- 32.30% किश्तवाड़-32.69% कुलगाम-25.95% पुलवामा-20.37% रामबन-31.25% शोपियां-25.96%
Sep 18, 2024, 11:23 AM IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जम्मू कश्मीर चुनाव के बीच एक्स पर पोस्ट किया है। राहुल ने लिखा, "जम्मू-कश्मीर के मेरे भाइयों और बहनों, आज प्रदेश में पहले चरण के मतदान हो रहे हैं। देश के इतिहास में पहली बार किसी राज्य का स्टेटहुड छीन कर उसे केंद्र शासित बनाया गया है- ये आप सभी के संवैधानिक अधिकारों का हनन है, जम्मू-कश्मीर का अपमान है।"
Sep 18, 2024, 11:11 AM IST

Jammu Kashmir Chunav 2024: जम्‍मू-कश्‍मीर चुनाव में 110 करोड़पति मैदान में

Richest candidate Abdul Gaffar Sofi: दस साल बाद हो रहे जम्‍मू-कश्‍मीर विधानसभा चुनाव 2024 में 18 सितंबर को प्रथम चरण की वोटिंग हो रही है। सुबह सात बजे से शुरू हुए पहले चरण के मतदान में 24 सीटों पर 110 करोड़पति उम्‍मीदवारों का भाग्‍य का भी फैसला होगा। सबसे अमीर उम्‍मीदवार अब्‍दुल गफ्फार सोफी हैं।
Sep 18, 2024, 11:11 AM IST

कश्मीरी प्रवासी मतदाताओं ने कड़ी सुरक्षा के बीच वोट डाला

जम्मू: कश्मीरी प्रवासी मतदाताओं ने कड़ी सुरक्षा के बीच वोट डाला।
Sep 18, 2024, 10:37 AM IST

कौन हैं शगुन परिहार? आतंकी हमले में हुई थी पिता-चाचा की मौत, PM मोदी ने बनाया बेटी

जम्मू कश्मीर चुनाव में खास ध्यान आतंकवाद की शिकार बीजेपी उम्मीदवार शगुन परिहार (29 वर्षीय) आकर्षित कर रही हैं। भाजपा शगुन को इस चुनाव में आतंक के दंश के तौर पर पेश कर रही है। शगुन के पिता और चाचा की मौत आतंकी हमले में चली गई थी। शगुन का इस सीट पर एनसी के सज्जाद अहमद और पीडीपी के फिरदौस अहमद से मुकाबला होना है। आइए आपको रूबरू कराते हैं शगुन परिहार से...
Sep 18, 2024, 10:20 AM IST

जम्मू कश्मीर चुनाव में लोगों में दिख रहा भारी उत्साह

जम्मू कश्मीर चुनाव में लोगों में दिख रहा भारी उत्साह।
जम्मू कश्मीर चुनाव में लोगों में दिख रहा भारी उत्साह
Sep 18, 2024, 10:01 AM IST

मोदी का नये जम्मू-कश्मीर का नारा सफल हो रहा: भाजपा नेता

श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर: बीजेपी नेता अल्ताफ ठाकुर ने कहा, "लोग बहुत उत्साहित हैं और सुबह 6 बजे से वोट डालने के लिए लंबी कतारों में खड़े हैं। जम्मू-कश्मीर बदल गया है। लोग लोकतंत्र के जरिए अपनी आवाज सुनना चाहते हैं। आतंकवाद, अलगाववाद, बम, हथगोले और गोलियों को कश्मीर ने अब खारिज कर दिया है और बैलट पेपर को चुना है और 2019 के बाद लोग भारतीय लोकतंत्र पर गर्व करते हैं और आज लोग अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग करने के लिए बाहर आ रहे हैं मोदी का नये जम्मू-कश्मीर का नारा अब सफल हो गया है।''
Sep 18, 2024, 9:55 AM IST

पहली बार मतदान कर रहे Irfan Farooq का क्या है कहना

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव: अगर हम किसी को वोट डाल रहे हैं तो वह हमारे लिए काम करे। विकास के लिए काम करे। जानिए जम्मू-कश्मीर चुनाव पर पहली बार मतदान कर रहे Irfan Farooq का क्या है कहना।
Sep 18, 2024, 9:54 AM IST

सुबह 9 बजे तक 11.11 फीसदी मतदान

जम्मू कश्मीर की 24 सीटों पर सुबह 9 बजे तक 11.11 फीसदी मतदान हुआ है। किश्तवाड़ में सबसे अधिक वोटिंग हुई, जहां 15% मतदान हुआ।
Sep 18, 2024, 9:44 AM IST

अनुच्छेद 370 निरस्त होने के बाद पहला विधानसभा चुनाव

अनुच्छेद 370 निरस्त होने के बाद जम्मू कश्मीर में यह पहला विधानसभा चुनाव है।
अनुच्छेद 370 निरस्त होने के बाद पहला विधानसभा चुनाव
Sep 18, 2024, 9:31 AM IST

पुलवामा में मतदान को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव: पुलवामा में मतदान के लिए बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहीं महिलाएं।
Sep 18, 2024, 9:27 AM IST

अशोक गहलोत ने कहा

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव पर कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि मूड कांग्रेस पार्टी के पक्ष में है। पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर का दौरा किया और तीन परिवारों पर आरोप लगाए। ऐसा लगता है कि उन्होंने पहले ही अपनी हार स्वीकार कर ली है। भाजपा जम्मू-कश्मीर में हारेगी।
Sep 18, 2024, 9:25 AM IST

स्वतंत्र उम्मीदवार तलत माजिद ने कहा

जम्मू कश्मीर चुनाव में अपना वोट डालने के बाद, पुलवामा विधानसभा क्षेत्र से एक स्वतंत्र उम्मीदवार तलत माजिद ने कहा, "मैंने आज अपना वोट डाला है। हम अपने सभी मुद्दों को लोकतांत्रिक तरीके से हल करना चाहते हैं।" जो कुछ भी हमसे छीन लिया गया है, उसे वापस पाने का एकमात्र तरीका लोकतांत्रिक तरीके हैं। मैं लोगों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने की अपील करता हूं।''
Sep 18, 2024, 9:22 AM IST

J&K: 24 सीटों पर मतदान जारी, इन 7 मुद्दों पर वोट दे रहे लोग, पुलवामा सीट के क्‍या हाल?

जम्‍मू कश्‍मीर विधानसभा चुनाव 2024 में पुलवामा हाई प्रोफाइल सीटों में से एक है। यहां मुख्‍य मुकाबला नेशनल कांफ्रेंस के मोहम्‍मद खलील बंद (JKNC Mohammad Khalil Band) और पीडीपी के वहीदु-उर-रहमान-पारा (JKPDP Waheed Ur Rehman Para) के बीच है। बंद दो बार विधायक रहे चुके हैं।
Sep 18, 2024, 9:11 AM IST

24 सीटों पर मतदान हो रहा है...

जम्मू-कश्मीर में आज पहले चरण के तहत 47 सीटों में से 24 सीटों पर मतदान हो रहा है। लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है।
24 सीटों पर मतदान हो रहा है...
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+