Jammu Kashmir Chunav 2024: जम्मू-कश्मीर चुनाव में 110 करोड़पति मैदान में, कौन हैं Richest गफ्फार सोफी?
Richest candidate Abdul Gaffar Sofi: दस साल बाद हो रहे जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 में 18 सितंबर को प्रथम चरण की वोटिंग हो रही है। सुबह सात बजे से शुरू हुए पहले चरण के मतदान में 24 सीटों पर 110 करोड़पति उम्मीदवारों का भाग्य का भी फैसला होगा। सबसे अमीर उम्मीदवार अब्दुल गफ्फार सोफी हैं।
जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 में सुबह नौ बजे तक 11.11 प्रतिशत वोट डाले जा चुके हैं। जम्मू-कश्मीर के कुलवामा उपायुक्त आईएएस अतहर आमिर ने कहा कि सभी जगहों पर अच्छे से मतदान हो रहा है। हम देख रहे हैं कि सुबह से ही काफी जगहों पर लंबी लाइनें लगी हैं और लोग मतदान कर रहे हैं। हम यहां से हर पोलिंग स्टेशन पर निगरानी रख रहे हैं।

सुबह 9 बजे तक का मतदान प्रतिशत
अनंतनाग-10.26%
डोडा 12.90%
किश्तवाड़-14-83%
कुलगाम 10.77%
पुलवामा 9.18%
रामबन 11.91%
शोपियां 11.44%

जम्मू कश्मीर में कुल मतदाता
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में सात जिलों की इन 24 सीटों पर 23.27 लाख मतदाता हैं। 24 सीटों में 8 सीटें जम्मू डिवीजन और 16 सीटें कश्मीर घाटी की है। सबसे ज्यादा 7 सीटें अनंतनाग और सबसे कम 2-2 सीटें शोपियां और रामबन जिले की हैं।
किस पार्टी के कितने प्रत्याशी करोड़पति
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP)-18
नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC)-16
भारतीय जनता पार्टी (BJP)-8
डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (DPAP)-5
सीपीआईएम-1
जेडी(यू)-1
आम आदमी पार्टी-1
जम्मू कश्मीर के तीन सबसे अमीर प्रत्याशी
अब्दुल गफ्फार सोफी, पीडीपी-66 करोड़ रुपए
इम्तियाज अहमद शान, पीडीपी-34 करोड़ रुपए
रफी अहमद मीर, अपनी पार्टी-32 करोड़ रुपए
जम्मू कश्मीर के तीन सबसे गरीब प्रत्याशी
जावीद अहमद चोपन, निर्दलीय-5000 रुपए
रियाज अहमद सोफी, निर्दलीय-10000 रुपए
फयाज अहमद सोफी, आप-10000 रुपए
(सोर्स-एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट के अनुसार)
पहले फेज में 219 प्रत्याशियों की संपत्ति
जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2019 में विभिन्न पार्टियों के 219 उम्मीदवार हैं, जिनकी औसत संपत्ति 3 करोड़ रुपए है। उम्मीदवारों के चुनाव शपथ पत्र के आधार पर एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट के अनुसार 219 में से 50% यानी 110 कैंडिडेट करोड़पति हैं। इनके पास एक करोड़ या उससे ज्यादा की संपत्ति है। महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व वाली पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) के 21 में 18 कैंडिडेट करोड़पति हैं।












Click it and Unblock the Notifications