Jammu Kashmir Chunav 2024: 24 सीटों पर मतदान जारी, इन 7 मुद्दों पर वोट दे रहे लोग, पुलवामा सीट के क्या हाल?
Jammu Kashmir Election 2024 News: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के लिए आज 18 सितंबर को प्रथम चरण की 24 सीटों पर मतदान हो रहा है। कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच मतदान प्रक्रिया सुबह सात से बजे शुरू हो चुकी है। सुबह नौ बजे तक 11.11 प्रतिशत वोट पड़े हैं।
जम्मू-कश्मीर में मतदान शांतिपूर्ण चल रहे हैं। सात जिलों की इन 24 सीटों पर 23.27 लाख मतदाता हैं। पहले चरण की 24 सीटों में 8 सीटें जम्मू डिवीजन और 16 सीटें कश्मीर घाटी की है। सबसे ज्यादा 7 सीटें अनंतनाग और सबसे कम 2-2 सीटें शोपियां और रामबन जिले की हैं।

सुबह 9 बजे तक का मतदान प्रतिशत
अनंतनाग-10.26%
डोडा 12.90%
किश्तवाड़-14-83%
कुलगाम 10.77%
पुलवामा 9.18%
रामबन 11.91%
शोपियां 11.44%
Recommended Video
जम्मू कश्मीर चुनाव 2024: हॉट सीट पुलवामा
जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 में पुलवामा हाई प्रोफाइल सीटों में से एक है। यहां मुख्य मुकाबला नेशनल कांफ्रेंस के मोहम्मद खलील बंद (JKNC Mohammad Khalil Band) और पीडीपी के वहीदु-उर-रहमान-पारा (JKPDP Waheed Ur Rehman Para) के बीच है। बंद दो बार विधायक रहे चुके हैं।
पुलवामा विधानसभा सीट पर साल 2002 से पीडीजी उम्मीदवार जीत दर्ज करते आ रहे हैं। अनंतनाग लोकसभा सीट का हिस्सा पुलवामा में इस बार भी पीडीपी और नेशनल कांफ्रेंस के बीच सीधा मुकाबला है।
जम्मू कश्मीर चुनाव में किस पार्टी के कितने उम्मीदवार?
- बीजेपी 16
- कांग्रेस 9
- नेशनल कांफ्रेंस 18
- पीडीपी 21
- सीपीएम 1
- डीपीएपी 7
- अन्य 147
- कुल-219

J&K चुनाव में प्रमुख मुद्दे
- बेरोजगारी
- चहुंमुखी विकास
- महंगाई
- भ्रष्टाचार
- अनुच्छेद 370
- सुरक्षा और आतंकवाद
- पूर्ण राज्य की मांग

8 अक्टूबर को आएगा जम्मू-कश्मीर और हरियाणा चुनाव परिणाम
जम्मू कश्मीर विधानसभा में 90 सीटें हैं। पहले चरण का मतदान 18, दूसरे चरण का मतदान 25 और तीसरे चरण का मतदान 1 अक्टूबर को होगा। मतों की गिनती जम्मू कश्मीर और हरियाणा मं एक साथ 8 अक्टूबर को होगी।

दस साल हो रहे विधानसभा चुनाव
जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने और केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद पहली बार चुनाव हो रहे हैं। साल 2014 के जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में पीडीपी ने सबसे ज्यादा 28 और भाजपा ने 25 सीटें जीती थी।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications