JK Polls 2024: 'अन्याय काल से बाहर आना है तो INDIA को वोट दें', मतदान के बीच ये क्या बोल गए राहुल गांधी?
Rahul Gandhi on JK Polls 2024: आज जम्मू-कश्मीर के पहले चरण का मतदान हो रहा है, आज राज्य की 24 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है, जिसमें कश्मीर की 16 और जम्मू की आठ सीटें शामिल हैं।
लोगों में मतदान को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। तो इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर कुछ ऐसा लिखा, जो कि लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

दरअसल उन्होनें सोशल मीडिया ट्विटर यानी कि एक्स पर लिखा कि ' जम्मू-कश्मीर के मेरे भाइयों और बहनों, आज प्रदेश में पहले चरण के मतदान हो रहे हैं।'
'देश के इतिहास में पहली बार किसी राज्य का statehood छीन कर उसे केंद्र शासित बनाया गया है - ये आप सभी के संवैधानिक अधिकारों का हनन है, जम्मू-कश्मीर का अपमान है।'
- INDIA को दिया आपका एक-एक वोट
- आपके अधिकार वापस लौटाएगा
- रोज़गार की बहार लाएगा
- महिलाओं को मज़बूत बनाएगा
- आपको 'अन्याय काल' से बाहर लाएगा
- जम्मू कश्मीर को फिर से खुशहाल बनाएगा।
आज, बड़ी से बड़ी संख्या में अपने घरों से निकल कर अपने लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल करें - 'INDIA को वोट दें।'
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है Tweet
राहुल गांधी का ये ट्वीट इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोगों के बीच सुर्खियां भी बना है, जहां उनके समर्थक तो उनकी अपील का समर्थन कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर उनके विरोधी इस पर तंज कस रहे हैं।
राज्य में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद यह पहला चुनाव है
आपको बता दें कि राज्य में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद यह पहला चुनाव है। केंद्र सरकार ने साल 2019 को अनुच्छेद 370 को रद्द कर दिया था, जो पहले जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देता था। इस फैसले के बाद इसे दो केंद्र शासित प्रदेशों: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में विभाजित कर दिया गया है।
23 लाख से अधिक मतदाता चुनावी मैदान में
मालूम हो कि 24 विधानसभा सीटों के लिए 23 लाख से अधिक मतदाता चुनावी मैदान में हैं। पीएम मोदी ने भी लोगों से वोट देने की अपील की है। उन्होंने भी एक्स पर लिखा कि 'जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण के शुरू होने के साथ, मैं आज मतदान करने वाले सभी निर्वाचन क्षेत्रों के लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने और लोकतंत्र के उत्सव को मजबूत करने का आग्रह करता हूं। मैं विशेष रूप से युवा और पहली बार मतदान करने वालों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील करता हूं।'












Click it and Unblock the Notifications