Jammu-Kashmir Elections: जम्मू-कश्मीर में पहले चरण का मतदान शुरू, PM मोदी-अमित शाह ने मतदाताओं से की खास अपील
Jammu-Kashmir Assembly Election: जम्मू कश्मीर में लंबे इंतजार के बाद आज से विधानसभा चुनाव शुरू हो रहे हैं। पहले फेज में आज जम्मू-कश्मीर के 24 सीटों पर मतदान होना है। भारत के चुनाव आयोग (ECI) के अनुसार, 24 विधानसभा क्षेत्रों के लिए चुनाव लड़ रहे 219 उम्मीदवारों, जिनमें 90 निर्दलीय शामिल हैं, का भाग्य तय करने के लिए 23 लाख से अधिक मतदाता मतदान करेंगे। इनमें जम्मू क्षेत्र के तीन जिलों में आठ और कश्मीर घाटी के चार जिलों में 16 सीटें शामिल हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah, Home Minister) ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए लिखा, "आतंकमुक्त जम्मू-कश्मीर का निर्माण, वहां नागरिकों के अधिकारों की रक्षा और विकास कार्यों को गति दृढ़ इच्छाशक्ति वाली सरकार ही दे सकती है।"

उन्होंने जम्मू-कश्मीर की जनता से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की। उन्होंने आगे कहा, "आज जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान के लिए जा रहे मतदाताओं से मेरी यह अपील है कि एक ऐसी सरकार बनाने के लिए बढ़-चढ़कर मतदान करें, जो यहां के युवाओं की शिक्षा, रोजगार, महिलाओं के सशक्तीकरण और क्षेत्र में अलगाववाद व परिवारवाद की समाप्ति के लिए प्रतिबद्ध हो। पहले मतदान, फिर जलपान।"
आतंकमुक्त जम्मू-कश्मीर का निर्माण, वहाँ नागरिकों के अधिकारों की रक्षा और विकास कार्यों को गति दृढ़ इच्छाशक्ति वाली सरकार ही दे सकती है।
— Amit Shah (@AmitShah) September 18, 2024
आज जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान के लिए जा रहे मतदाताओं से मेरी यह अपील है कि एक ऐसी सरकार बनाने के लिए बढ़-चढ़कर मतदान…
'वोट से करें लोकतंत्र के पर्व को मजबूत'
जम्मू और कश्मीर में मतदान के पहले चरण की शुरुआत होने के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में वोट डालें और लोकतंत्र के इस पर्व को मजबूत करें। एक पोस्ट में, पीएम मोदी ने पहली बार वोट डालने वाले मतदाताओं से भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया।
पीएम मोदी ने कहा, "जैसे ही जम्मू और कश्मीर विधानसभा चुनावों का पहला चरण शुरू हो रहा है, मैं उन सभी से आग्रह करता हूं जो आज मतदान कर रहे हैं कि वे बड़ी संख्या में वोट डालें और लोकतंत्र के इस पर्व को मजबूत करें। विशेष रूप से मैं युवा और पहली बार वोट डालने वाले मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील करता हूं।"
As the first phase of the Jammu and Kashmir Assembly elections begins, I urge all those in constituencies going to the polls today to vote in large numbers and strengthen the festival of democracy. I particularly call upon young and first-time voters to exercise their franchise.
— Narendra Modi (@narendramodi) September 18, 2024
तीन चरणों में मतदान, 8 अक्टूबर को मतगणना
जम्मू और कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान आज सुबह 7 बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुआ। मतदान शाम 6 बजे समाप्त होगा। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं। पहले चरण में, केंद्र शासित प्रदेश के 24 विधानसभा क्षेत्रों में आज मतदान हो रहा है, जिसमें कश्मीर क्षेत्र की 16 सीटें और जम्मू क्षेत्र की 8 सीटें शामिल हैं।
जम्मू-कश्मीर में दूसरे चरण का मतदान 25 सितंबर और तीसरे चरण के लिए वोटिंग 1 अक्टूबर को होनी है। मतगणना 8 अक्टूबर को होगी। यह अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद जम्मू-कश्मीर में पहला विधानसभा चुनाव है।












Click it and Unblock the Notifications