बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, पुंछ और अखनूर सेक्टर में किया सीजफायर का उल्लंघन

श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर)। अपनी हरकतों से बाज नहीं आने वाले पाकिस्तान ने एक बार फिर से सीजफायर का उल्लंघन किया है। जम्मू-कश्मीर के दो सेक्टर्स में पाकिस्तान की ओर से युद्ध विराम का उल्लंघन किया गया। जिन जगहों पर सीजफायर का उल्लंघन पाकिस्तान की ओर से किया गया उनमें पुंछ और अखनूर सेक्टर शामिल हैं। पाकिस्तान की ओर से जोरदार फायरिंग की गई, हालांकि इसमें किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

नहीं सुधरेगा पाकिस्तान: पुंछ और अखनूर सेक्टर में किया सीजफायर का उल्लंघन

बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान

जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर के डेगवार इलाके पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन किया गया। इस दौरान जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान की ओर फायरिंग की गई। इसके बाद भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। पाकिस्तान ने अखनूर सेक्टर के परगवाल इलाके में भी युद्ध विराम का उल्लंघन किया। हालांकि इस सीजफायर उल्लंघन में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर उल्लंघन की कोशिशें की जाती रही हैं। ताजा मामले के बाद देखना होगा कि भारत सरकार इस मामले में क्या रुख अपनाएगी। क्या पाकिस्तान को इस संबंध में कार्रवाई की जाएगी ये आने वाले वक्त में पता चलेगा। फिलहाल चीन में हुए ब्रिक्स सम्मेलन में जिस तरह से आतंकवाद का मुद्दा उठा, उससे पाकिस्तान की बड़ी किरकिरी जरूर हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+