जम्मू कश्मीर: उरी में पाकिस्तान की गोलीबारी का सेना ने दिया जवाब, PoK में ढेर दो पाक सैनिक
श्रीनगर।
जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर जारी युद्धविराम उल्लंघन का भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया है। सूत्रों की ओर से जो जानकारी आ रही है उसके तहत सेना की कार्रवाई में पाकिस्तान सेना के दो सैनिक ढेर हो गए हैं। पाक सेना ने इस बात की आधिकारिक पुष्टि की है कि भारतीय सेना की तरफ से हुई जवाबी कार्रवाई में पीओके के देवा सेक्टर में उसके दो सैनिकों की मौत हो गई है। इससे पहले बुधवार को पाक की तरफ युद्धविराम उल्लंघन में सेना के एक सूबेदार शहीद हो गए थे।Recommended Video
Pakistan नापाक हरकतों से नहीं आ रहा बाज, इस बार Uri sector में Firing |वनइंडिया हिंदी
id="toptextpromo">
id='are-slot-1'
class='oiad
oi-axt
oiadv'> id='top-searched-articles'>
जेसीओ
रैंक
के
ऑफिसर
शहीद
सेना
की तरफ से बुधवार को जानकारी दी गई थी कि पाक सैनिकों ने छोटे हथियारों से बारामूला जिले में कई सैन्य और असैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। अभी एलओसी पर लगातार फायरिंग जारी है। तोपों की मदद से पाक की तरफ से हो रही फायरिंग की वजह से एलओसी पर स्थित गांवों को खासा नुकसान पहुंचा है। साथ ही यहां पर बसे लोग भी डर के साए में रह रहे हैं। पाकिस्तान की तरफ से एलओसी पर स्थित रामपुर सेक्टर में हुई फायरिंग के बाद सेना में जूनियर कमीशंड ऑफिसर (जेसीओ) की पोस्ट पर तैनात सूबेदार शहीद हो गए थे। पाकिस्तान की तरफ से सुबह 11:30 बजे से गोलीबारी शुरू हुई थी।











Click it and Unblock the Notifications