कश्मीर: बंदीपोरा, गंदरबल में हिमस्खलन कई मकान तबाह, रेस्क्यू जारी
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर को बंदीपोरा और गंदरबल में हिमस्खलन हुआ है। इसमें कई मकान तबाह हो गए हैं, कई लोग इसमें फंसे हुए हैं, जिन्हें राहत दल और स्थानीय लोग निकालने की कोशिश कर रहे हैं। बांदीपोरा जिले के दासी बकतूर गांव में हिमस्खलन हुआ है। जिसमें तीन घर दब गए, फंसे लोगों को निकाला जा रहा है। वहीं गंदरबल जिले के गगनगीर गांव में कुछ घर हिमस्खलन की चपेट में आए हैं। पांच लोगों को अब तक इससे निकाला जा चुका है। जान के नुकसान की अभी कोई जानकारी नहीं है।

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में भी हिमस्खलन हुआ है। इसमें फंसी दो लड़कियों को स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू किया। बारामुला के दुदरान इलाके में हुए हिमस्खलन यह लड़कियां चपेट में आ गई थीं। इसके बाद स्थानीय लोगों ने यहां एक बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद इन दोनों को बर्फ से बाहर निकाला गया।
बारामूला जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में भी सोमवार सुबह हिमस्खलन की चपेट में आने के बाद सेना का एक जवान लापता हो गया। लापता जवान की पहचान हवलदार राजेंद्र सिंह नेगी के तौर पर हुई है। उसकी तलाश के लिए बचाव अभियान चलाया हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications