Jammu Kashmir में BJP ने बनाया खास रिकॉर्ड, CM मोहन यादव ने कही ये बात
Jammu Kashmir Assembly Election के नतीजे सामने आ चुके हैं, जहां जम्मू कश्मीर में अबकी बार भी BJP को निराशा हाथ लगी है, यहां BJP का प्रदर्शन पिछले चुनाव से बेहतर जरूर हुआ है, लेकिन BJP को सरकार से दूर रहना पड़ेगा।
हरियाणा और जम्मू कश्मीर के चुनाव परिणाम सामने आ चुके हैं, जहां हरियाणा में BJP ने पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई है, तो वहीं जम्मू कश्मीर में अबकी बार भी BJP सत्ता से दूर नजर आ रही है, लेकिन लगातार सुधरता प्रदर्शन BJP के लिए एक नई उम्मीद लेकर आया है, जहां इसी के चलते अब अलग-अलग बयान भी सियासत में सामने आने लगे हैं।

CM डॉ. मोहन यादव ने लिखा की, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में सुरक्षा, विकास और समृद्धि के नित नये शिखरों को स्पर्श कर रहे जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बेहद शानदार प्रदर्शन किया है। Nation First के ध्येय के साथ 'विकसित और सुरक्षित जम्मू-कश्मीर' के संकल्प की सिद्धि के लिये दिन-रात कार्य कर रहे सभी भाजपा पदाधिकारियों एवं देवतुल्य कार्यकर्ता बंधुओं का हार्दिक अभिनंदन करता हूं। भाजपा को अब तक के इतिहास में सर्वाधिक सीटों पर अभूतपूर्व विजय का आशीर्वाद देने वाली जम्मू-कश्मीर की जनता-जनार्दन का हृदय से आभार। प्रधानमंत्री के विजन के अनुसार जम्मू-कश्मीर की जनता आतंकवाद और अलगाववाद के खिलाफ एकजुट होकर प्रगति की राह पर निरंतर अग्रसर है।
ये भी पढ़े-Haryana में BJP की बंपर जीत, MP के CM मोहन यादव ने किसको दिया श्रेय, जानिए












Click it and Unblock the Notifications