जम्मू- कश्मीर प्रशासन ने अमरनाथ यात्रियों पर पथराव के दावों का किया खंडन,अफवाह फैलाने वालों पर होगी FIR
इन दिनों इस साल की अमरनाथ यात्रा चल रही है, जिसमें हजारों की संख्या में यात्री बर्फानी बाबा के दर्शन के लिए जा रहे हैं। वहीं अमनाथ यात्रा पर जा रहे तीर्थयात्रियों पर पथराव की खबरें सामने आई थी।

हालांकि जम्मू कश्मीर प्रशासन ने ऐसे किसी भी पथराव होने की घटना से साफ इनकार किया है। दो पोनीवालोे के बीच हुई सी झड़प की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और गलत सूचना प्रसारित की गई।
प्रशासन ने कहा यह वीडियो समुदायों के बीच विभाजन पैदा करने, वैमनस्य फैलाने और शांतिपूर्ण यात्रा में खलल डालने के दुर्भावनापूर्ण उद्देश्य ये बनाए गए और उन्हें वायरल किया गया।
जम्मू कश्मीर प्रशासन ने आमरननाथ तीर्थयात्रियों पर पथराव होने के दावों का खंडन करते हुए कहा है कि अफवाह उड़ाने वालें लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।
प्रशासन ने खुलासा किया कि ये झड़प पोनीवालों के दो समूहों के बीच हुई थी। प्रशसन के अधिकारियों ने कहा तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अधिकारी हर कदम उठा रहे हैं।
जम्मू-कश्मीर प्रशासन आगे कहा कि इस मामले की जांच चल रही है और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।
बता दे भारी बारिश के बावजूद यहां तीर्थयात्रियों के लिए अनुकमल माहौल बना हुआ है। बालटाल और पहलगाम मार्ग पर अमरनाथ यात्रियों की यात्रा जारी है। वहीं बुधवार भी अमरनाथ की पवित्र गुफा में विराजमान बर्फानी बाबा के दर्शन के लिए हजारों की संख्या में भक्त रवाना हुए।
बता दें देश भर से भक्त इस यात्रा में पहुंच रहे है। अमराथ यात्रा के प्रवेशद्वार लखनपुर से कश्मीर तक अमराथयात्रियों के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications