Jammu Kashmir Accession day: 26 अक्‍टूबर 1947 को भारत का हिस्‍सा बना था J&K, जानिए क्‍या हुआ था उस दिन

श्रीनगर। आज 26 अक्‍टूबर है और आपको भले ही यह तारीख बाकी तारीखों की तरह लगे लेकिन जम्‍मू कश्‍मीर के लोगों के लिए यह तारीख काफी खास है। 26 अक्‍टूबर 1947 को जम्‍मू कश्‍मीर भारत का हिस्‍सा और देश का एक अभिन्‍न अंग बना था। आज ही के दिन जम्‍मू कश्‍मीर का भारत में विलय हुआ और यह देश का एक संप्रभु हिस्‍सा बना। भारत और पाकिस्‍तान के बीच बंटवारे के दो माह बाद ही पाकिस्‍तान ने जम्‍मू कश्‍मीर पर हमला कर दिया था। उस समय राज्‍य पर महाराजा हरि सिंह का शासन था। इतिहास में इसे भारत-पाकिस्‍तान की पहली जंग कहते हैं।

Recommended Video

    Jammu Kashmir Accession day 2020: 73 साल पहले Kashmir का India में ऐसे हुआ था विलय | वनइंडिया हिंदी
    dal-lake.jpg

    क्‍या हुआ था 73 साल पहले

    पहले आज ही के दिन जम्‍मू कश्‍मीर का भारत में विलय उस समय हुआ जब पाकिस्‍तान की ओर से घुसपैठिए जम्‍मू कश्‍मीर में भेजे गए थे। 26 अक्‍टूबर तत्‍कालीन महाराजा हरि सिंह ने स्थितियों को देखते हुए राज्‍य के भारत में विलय के लिए एक कानूनी दस्‍तावेज को साइन किया था। इस दस्‍तावेज जिसे 'इंस्‍ट्रूमेंट ऑफ एक्‍सेशन' कहा गया। उन्‍होंने इस दस्‍तावेज को भारतीय स्‍वतंत्रता कानून 1947 के तहत ही साइन किया था। इसे साइन करते ही महाराजा हरि सिंह जम्‍मू कश्‍मीर को भारत के प्रभुत्‍व वाला राज्‍य मानने पर सहमत हो गए थे। इस विलय के साथ ही इंडियन आर्मी ने जम्‍मू कश्‍मीर में मोर्चा संभाल लिया था। महाराजा महाराजा हरि सिंह 25 अक्‍टूबर की रात दो बजे श्रीनगर से जम्‍मू के लिए रवाना हुए थे। 26 अक्‍टूबर को एक कैबिनेट मीटिंग हुई। उस मीटिंग में तत्‍कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु ने कहा कि कश्‍मीर के विलय को लोगों को समर्थन भी मिलना चाहिए।

    jammu-kashmir-india-pakistan-26.jpg

    रात दो बजे श्रीनगर से जम्‍मू पहुंचे

    27 अक्‍टूबर को महाराजा हरि सिंह को एक चिट्ठी भेजी गई। इस चिट्ठी में उस समय के गर्वनर-जनरल लॉर्ड माउंटबेटन ने जम्‍मू-कश्‍मीर के भारत में विलय को स्‍वीकार कर लिया था। माउंटबेटन ने लिखा था कि उनकी सरकार चाहती है कि जैसे ही राज्‍य से घुसपैठियों को हटाया जाए इस विलय को जनता के मत से मान्‍यता मिले। तब एक जनमत संग्रह पर राजीनामा हुआ जिसमें कश्‍मीर के भविष्‍य का फैसला होना था। आज इसी जनमत संग्रह ने भारत और पाकिस्‍तान के बीच विवाद पैदा कर दिया है। भारत आज भी कहता है कि विलय बिना किसी शर्त पर हुआ था और अंतिम था। वहीं पाक इस विलय को धोखा करार देता है। पाकिस्‍तान ने 26 अक्‍टूबर को हमले की तैयारी की शुरुआत अगस्‍त में हुए बंटवारे के बाद से ही कर दी थी। 21-22 अक्‍टूबर की रात उसने 'ऑपरेशन गुलमर्ग' को लॉन्‍च कर दिया था। उस लड़ाई में कुछ हिस्‍सा पाकिस्‍तान में चला गया था। पाक ने भारी संख्‍या में कबायलीयों को घाटी में घुसपैठ कराई थी।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+