जम्मू-कश्मीर: बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना ने 24 घंटे में मार गिराए 5 आतंकी
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खात्मे के लिए भारतीय सेना पूरे दमखम के साथ लगी हुई है। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा स्थित तंगधार में आतंकी घुसपैठ को सुरक्षाबलों ने रविवार को नाकाम कर दिया है। इसके साथ-साथ तीन और आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया है। जानकारी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटे में कुल 5 आतंकी मारे जा चुके हैं। इस मुठभेड़ में भारत का एक जवान भी शहीद हो गया है।

फिलहाल सुरक्षाबल पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे ताकि बचे हुए आतंकियों का खात्मा भी किया जा सके। बता दें कि सेना पिछले कुछ महीने से जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के सफाया के लिए ऑपरेशन ऑल आउट चला रही है। जिसमें अब तक सैकड़ों आतंकी मारे जा चुके हैं। सेना के इस ऑपरेशन के बाद आतंकियों की ओर से घुषपैठ की कई कोशिशें भी नाकाम की गई हैं।
Jammu & Kashmir: 3 more terrorists killed today, total 5 terrorists killed so far by security forces after an infiltration bid was foiled by security forces in Kupwara's Tangdhar sector yesterday. One security personnel has lost his life during action. Search operation underway.
— ANI (@ANI) September 24, 2018
दरअसल आतंकियों का एक समूह रविवार रात कुपवाड़ा के तंगधार इलाके में एलओसी के रास्ते घुषपैठ की कोशिश कर रहा था। इस दौरान सेना के जवानों ने सदिग्ध हरकत देखकर आतंकियों से सामने लेने के लिए निकल पड़े। जवानों को देख आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इधर से सेना भी मुंहतोड़ जवाब देने लगी। जिसमें दो आतंकियों को तो मौके पर ही मार गिराया जबकि तीन वहां से फरार हो गए। जिनकी खोजबीन के लिए इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- आर्थिक भगोड़ा मामले में विजय माल्या ने मुंबई कोर्ट में दाखिल किया अपना जवाब












Click it and Unblock the Notifications