J-K: बडगाम मुठभेड़ में ढेर आतंकी के पास से हथियार बरामद
बडगाम: जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले केअरीजल गांव में सेना और आतंकियों के बीच चली गोलीबारी में रविवार की सुबह एक आतंकी को सेना ने ढेर कर दिया। इस गोलीबारी में एक नागरिक के भी घायल होने की खबर है। सेना को इस आतंकी के अरीजल इलाके में छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद सेना ने इस इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। कई घंटों तक चली मुठभेड़ अब खत्म हो गई है, उसके बाद सर्च ऑपरेशन किया गया और उसमें आंतकी के पास से हथियार बरामद किए गए।

इस दौरान आतंकी ने सेना के जवानों पर हमला किया। इस गोलीबारी में सेना ने आतंकी को ढेर कर दिया। सेना को इस गोलीबारी में कोई नुकसान नहीं हुआ है।
बता दें, इससे पहले जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में सेना और सुरक्षाबलों के बीच जारी मुठभेड़ पांच आंतकियों को मार गिराया था। इस एनकाउंटर में सेना के पांच जवान भी शहीद हो गए। इस मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी मोहम्मद यूसुफ और दीपक थानो शहीद हो गए।
यह भी पढ़ें- कुपवाड़ा एनकाउंटर: अब तक 5 आतंकियों के शव बरामद, 5 जवान शहीद, सर्च ऑपरेशन जारी












Click it and Unblock the Notifications