कुपवाड़ा एनकाउंटर: अब तक 5 आतंकियों के शव बरामद, 5 जवान शहीद, सर्च ऑपरेशन जारी
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में सेना और सुरक्षाबलों के बीच जारी मुठभेड़ में अब तक पांच आंतकियों के मारे जानकी की खबर है। सेना ने अब तक 5 आंतकियों का शव बरामद कर लिया है। इस एनकाउंटर में सेना के पांच जवान भी शहीद हो गए। इस मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी मोहम्मद यूसुफ और दीपक थानो शहीद हो गए।सेना अब भी इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है।

कुपवाड़ा के हलमातपोरा में सेना और आंतकियों के बीच देर रात मुठभेड़ शुरू हो गया। अब तक सेना ने 5 आंतकियों के शव बरामद कर लिए है और सर्च ऑपरेशन चला रही है। सेना को आशंका है कि 2-3 आतंकी अभी छिपे हो सकते हैं ।
गौरतलब है कि जिस समय सेना की पेट्रोलिंग टीम पेट्रोल पर थी, उसी समय आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद सेना ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसके बाद दोनों ओर से एनकाउंटर शुरू हो गया। फिलहाल आतंकियों की पहचान होनी बाकी है और सर्च ऑपरेशन फिर से लॉन्च कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications