जम्मू-कश्मीर: गहरी खाई में गिरी कैब, 5 यात्रियों की मौत

नई दिल्ली। जम्मू एंव कश्मीर के बांदीपोरा में एक यात्री कैब खाई में गिर गई, जिसकी वजह से 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक बांदीपुरा जिले में यात्रियों से भरी एक वैन खाई में गिर गई। इस घटना में पांच लोगों की जान चली गई। वहीं तीन लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

Jammu And Kashmi: 5 people killed after a vehicle fell into a gorge
स्थानीय नागरिकों की मदद से शवों को खाई से बाहर निकाल लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक वैन सीमावर्ती शहर गुरेज की ओर जा रही थी। बांदीपोरा के पास वैन नियमंत्र से बाहर हो गई। ड्राइवर ने कोशिश की, लेकिन वैन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+