शीतलहर से कश्मीर घाटी में जनजीवन प्रभावित

कहा गया, "पहलगाम में रविवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस, गुलमार्ग में शून्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि लेह और लद्दाख प्रदेश के कारगिल कस्बों में न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य से 13.8 डिग्री और 10.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।" अधिकारी ने कहा, "जम्मू शहर में रात्रि का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस था।"
घाटी में कड़ाके की ठंड के पारंपरिक 40 दिन शुरू होने से पांच दिन पूर्व ही जबरदस्त ठंड महसूस की जा रही है। 40 दिनों की इस सर्दी को स्थानीय लोग 'चिल्ला कलां' कहते हैं। यह 21 दिसंबर से शुरू होकर 31 जनवरी तक रहती है। मौसम विभाग की निदेशक सोनम लोट्स ने कहा कि मौसम के शुष्क रहने के चलते अगले छह दिनों के दौरान शीत लहर के और तेज होने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications