पाकिस्तान ने किया साल का पहला सीजफायर उल्लघंन, BSF ने दिया करारा जवाब
किस्तान ने यहां के सांबा सेक्टर में बीएसएफ की एक चौकी पर गोलियां चलायीं और ग्रेनेड फेंके, लेकिन इस हमले में सेना का कुछ नुकसान नहीं हुआ।
जम्मू। जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान की ओर से इस साल का पहला सीजफायर उल्लघंन किया गया है। पाकिस्तान की ओर से सांबा सेक्टर में बीएसएफ की चौकियों पर फायरिंग की गई। पाकिस्तानी रेंजर्स ने सेना की चौकी पर बम फेंका। पाकिस्तान ने यहां के सांबा सेक्टर में बीएसएफ की एक चौकी पर गोलियां चलायीं और ग्रेनेड फेंके, लेकिन इस हमले में सेना का कुछ नुकसान नहीं हुआ।

जानकारी के मुताबिक सांबा सेक्टर के कटाओ में सीमा सुरक्षा बल की चौकी पर दोपहर 3:30 बजे के करीब फायरिंग की गई। पाक रेंजर्स ने सांबा सेक्टर के बोबियां चौकी के पास कई राउंड गोलियां दागी और करीब आधा दर्जन ग्रेनेंड फेंके। आपको बता दें कि बीएसएफ की चौकी को इससे पहले भी तीन-चार बार निशाना बनाया जा चुका है। हलांकि इस बार जो फायरिंग की गई उसमें पाकिस्तान की तरफ से दागे गए ग्रेनेड चौकी के पास में गिरे। जिसकी वजह से सेना को कोई नुकसान नहीं हुआ।
गौरतलब है कि ये इस साल का पहला सीजफायर उल्लघंन है। इससे पहले 29-30 नवंबर की दरमियानी में पाकिस्तान रात को रिपोर्ट हुई थी। पिछले साल कई बार पाकिस्तान की ओर से फायरिंग की गई। इस हमले में 8 जवान शहीद हो गए और 74 जवान घायल हो गए।












Click it and Unblock the Notifications