जम्मू-कश्मीर: निकाय चुनाव के लिए तीसरे चरण की वोटिंग खत्म, श्रीनगर में 1.8 फीसदी मतदान
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में निकाय चुनावों के तीसरे चरण के लिए मतदान संपन्न हो गया। तीसरे चरण में बारामूला में 75.3 फीसदी, सांबा में 81.4 फीसदी, अनंतनाग में 3.2 फीसदी और श्रीनगर में 1.8 फीसदी वोटिंग हुई। निकाय चुनाव के तीसरे चरण में शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू के सांबा और कश्मीर के पांच जिलों की 96 वार्डों में मतदान हुआ। इस चरण में 1,93,990 मतदाता हैं, जिन्होंने 365 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला सुनाया। सुबह 6 बजे से मतदान शुरू हुआ है, जिन वार्डों में वोटिंग हुई उनमें से ज्यादातर वॉर्ड अलगाववादियों के प्रभाव वाले इलाके में हैं।

LIVE Feed












Click it and Unblock the Notifications