जम्मू-कश्मीर: घाटी में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी गिरफ्तार, पाकिस्तान का है रहने वाला
नई दिल्ली। घाटी में सुरक्षा बलों और पुलिस को एक और बड़ी सफलता हासिल हुई है। सुरक्षाबलों ने एक पाकिस्तानी लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के आतंकी को पकड़ा है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि ये आतंकी बारामूला जिले में आतंकवाद को फिर से जिंदा करने की कोशिश कर रहा था। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पंजाब का रहने वाला वकार अहमद को कुछ दिन पहले बारामुला जिले के पट्टन इलाके में गिरफ्तार किया गया है।

बारामुला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अब्दुल कयूम ने कहा कि आतंकवादी को जुलाई 2017 में जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ करने से पहले चार महीने तक पाकिस्तान के नियंत्रण वाले कश्मीर के मुजफ्फराबाद में प्रशिक्षित किया गया था। उन्होंने कहा कि वकार दो साल से श्रीनगर शहर में काम कर रहा था और अब बारामूला जिले में उग्रवाद को फिर से जिंदा करने की कोशिश कर रहा है।अधिकारी ने कहा कि ये रावलपिंडी में जकी-उर-पहमान लखवी (लश्कर के घर) में एक महीने तक रह कर प्रशिक्षण लिया था।
इस दौरान इसकी लखवी से दो बार मुलाकात भी हुई थी। आतंकी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जब वो मुजफ्फराबाद के प्रशिक्षण केंद्र में ट्रेनिंग ले रहा था तो उसे बताया गया था कि भारतीय सुरक्षा बल कश्मीर में महिलाओं के साथ बलात्कर कर इस्लाम का अपमान कर रहे हैं। उसने कहा कि जब वह घाटी पहुंचा और देखा तो वो सब गलत साबित हुआ जो उसे पाकिस्तान में ट्रेनिंग के दौरान बताया गया था।
लेफ्टिनेंट जनलर ढिल्लों ने कहा कि इस आतंकी की गिरफ्तारी एक और सबूत है कि पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में आतंवादियों को प्रशिक्षित कर रहा है और आतंकवाद को समर्थन कर रहा था। ढिल्लों ने कहा कि पिछले साल घाटी में 272 आतंकियों को मार गिराया गया है। इस साल भी सुरक्षाबलों ने 69 आतंकियों को मार गिराया है। पुलवामा हमले के बाद घाटी में 41 आतंकियों को मारा गया जिसमें 25 ऐसे थे जो जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हुए थे।
यह भी पढ़ें- जैश-ए-मोहम्मद की चिट्ठी मिलने पर वेस्ट यूपी में अलर्ट, पुलिस ले रही सघन तलाशी
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications