J&K:निर्माणाधीन रातले पॉवर प्रोजेक्ट में हुआ भूस्खलन, एक की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका
J&K:निर्माणाधीन रातले पॉवर प्रोजेक्ट में हुआ भूस्खलन, एक शख्स की हुई मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका
Landslide in Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले से शनिवार शात बड़ी घटना सामने आई है। कश्मीर के किश्तवाड़ जिला में निर्माणाधीन रातले हाइड्रोपॉवर प्लांट में भूस्खलन हुआ जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रहा है।

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेंद्र सिंह ने ये जानकारी देते हुए बताया कि भूस्खलन की सूचना मिलने पर उन्होंने डीसी डॉ देवांश यादव से फोन पर बात की है और बचाव कार्य जारी है। वहां फंसे लोगों को तेजी से बाहर निकालने में बचाव दल की टीम जुटी हुई है।
उन्होंने बताया कि हादसे में जेसीबी चालक की मौके पर ही मौत हो गई। करीब छह लोगों की रेस्क्यू टीम भेजी गई है जो मलबे में फंसे हुए लोगों को तेजी से बाहर निकालने में जुटी हुई है।
किश्तवाड़ के डीसी देवांश यादव ने बताया कि निर्माणाधीन रातले पॉवर प्लॉट प्रोजेक्ट स्थल पर भूस्खलन में एक जेसीबी चालक की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर भेजी गई रेस्क्यू टीम भी मलबे में दब गई। उन्होंने बताया कि बचाव कार्य जारी है।












Click it and Unblock the Notifications