जम्‍मू कश्‍मीर: श्रीनगर में कश्‍मीर यूनिवर्सिटी के करीब ग्रेनेड हमला, दो लोग घायल

Recommended Video

    Jammu and Kashmir: Terrorist attack in Anantnag, two people dead |वनइंडिया हिंदी

    श्रीनगर। जम्‍मू कश्‍मीर की राजधानी श्रीनगर स्थित कश्‍मीर यूनिवर्सिटी के करीब एक ग्रेनेड हमले में दो लोगों के घायल होने की खबरें हैं। इस हमले से पहले सुरक्षाबलों ने कुछ आतंकियों को भी गिरफ्तार किया था। यह हमला यूनिवर्सिटी के सर सैयद गेट के करीब मंगलवार दोपहर हुआ है। आतंकी गेट के करीब ग्रेनेड फेंककर भाग गए थे। सूत्रों की मानें तो हमलें में कई लोगों घायल हो सकते हैं।

    grenade-attack.jpg

    लोगों को एडवाइजरी जारी कर किया गया आगाह

    ग्रेनेड अटैक ऐसे समय में हुआ है जब जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस की ओर से एक एडवाइजरी जारी की गई है। इस एडवाइजरी में लोगों से कहा गया है कि एनकाउंटर जोन के करीब न जाएं क्‍योंकि यहां पर सड़क पर पड़े विस्‍फोटकों में ब्‍लास्‍ट का खतरा है। कश्‍मीर यूनिवर्सिटी में हुई घटना से पहले सोमवार को नॉर्थ कश्‍मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को तीन संदिग्‍धों के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस को इसके पास से एक हैंड ग्रेनेड भी बरामद हुआ है। आतंकी को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह डेलिना इलाके में जारी स्‍पेशल पुलिस ऑफिसर्स (एसपीओ) भर्ती के दौरान ग्रेनेड अटैक करने की कोशिश कर रहा था। इससे अलग दक्षिण कश्‍मीर के पुलवामा में एक एनकाउंटर में भी दो आतंकियों के ढेर होने की खबरें हैं। यह एनकाउंटर द्रागाम इलाके में सोमवार शाम से ही चल रहा है। एनकाउंटर पुलवामा के पचार इलाके में उस समय शुरू हुआ जब कुछ अज्ञात आतंकियों ने 44 राष्‍ट्रीय राइफल्‍स, सीआरपीएफ की 182/183 बटालियन और पुलिस की पेट्रोलिंग टीम पर फायरिंग शुरू की थी। वहीं, एक दूसरे घटनाक्रम में सुरक्षाबलों ने अनंतनाग के गासीगुंड में एक आईईडी को निष्क्रिय किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+