जम्मू-कश्मीर : PDP के तीन पूर्व नेताओं ने थामा पीपुल्स कॉन्फ्रेंस का दामन
श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के पूर्व नेता खुर्शीद आलम, पीर मंसूर और सैयद बशारत अहमद बुखारी पीपुल्स कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए। होली के दिन पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के नेता सज्जाद लोन की उपस्थिति में इस सभी नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ली। आपको बता दें कि पीडीपी का कुनबा धीमें धीमें टूटता जा रहा है। पिछले एक सप्ताह में पीडीपी के करीब दर्जनों नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दिया है। अभी सोमवार को ही श्रीनगर नगर निगम में पीडीपी के दो पार्षदों ने पार्टी से इस्तीफे का एलान कर दिया था।

इधर हाल ही में पीपुल्स कॉन्फ्रेंस गुपकार गठबंधन से अलग हो गई थी। सज्जाद लोने फारूख अब्दुल्ला को लिखे एक पत्र में कहा, "हम गठबंधन से अलग हो रहे हैं, इसके उद्देश्यों से नहीं।'' लोन के इस फैसले के बाद बीजेपी ने गठबंधन पर निशाना साधा था। बीजेपी के वरिष्ठ नेता राम माधव ने कहा था कि गुपकार गठबंधन में टूट शुरू हो चुका है।
Jammu and Kashmir: Former PDP leaders Khurshid Alam, Pir Mansoor and Syed Basharat Ahmed Bukhari join People's Conference in the presence of party's leader Sajjad Lone. pic.twitter.com/3GvKXJmOC5
— ANI (@ANI) March 29, 2021
महबूबा मुफ्ती को जम्मू-कश्मीर HC ने दिया झटका
पासपोर्ट मामाले में जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय ने सोमवार को महबूबा मुफ्ती की पासपोर्ट जारी करने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि ये मामला उसके अधिकार क्षेत्र से बाहर है। बता दें कि 27 मार्च को पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को श्रीनगर स्थित पासपोर्ट ऑफिस से एक पत्र मिला था जिसमें कहा गया था कि उनका पासपोर्ट रिन्यू नहीं हो सकता क्योंकि पुलिस रिपोर्ट आपके अनुकूल नहीं है। इसके बात महबूबा मुफ्ती ने कोर्ट का रुख किया था।












Click it and Unblock the Notifications