Jammu and Kashmir: पुंछ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 2 पाकिस्तानी आतंकी ढेर

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुंछ स्थित दुगरान पोशाना (Dugran Poshana) इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जारी मुठभेड़ में भारतीय सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 2 पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया है, इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।

 Jammu and Kashmir: पुंछ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, तीन आतंकी घिरे

गौरतलब है कि जम्मू और कश्मीर में लगातार आतंकी हमले हो रहे हैं। पिछले महीने ही आतंकवादियों ने पुलवामा में काकापोरा में पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम पर ग्रेनेड फेंका था, इस घटना में, 12 नागरिक घायल हुए थे, हालांकि आतंकियों ने ये हमला सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्‍त टीम पर किया लेकिन उनका निशाना चूक गया और सड़क पर ही ग्रेनाइट फट गया। सड़क पर विस्‍फोट होने से 12 नागरिकों को नुकसान पहुंचा था।

सुरक्षा बलों के समक्ष एक आतंकी ने आत्मसमर्पण किया

तो वहीं उससे पहले जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों के समक्ष एक आतंकी ने आत्मसमर्पण कर दिया है। ये आतंकी पुलवामा के गुलशानपुरा का रहने वाला है और इसी साल 25 सितंबर के बाद से लापता था। आतंकी ने एक दिन पहले यानी सोमवार को आत्मसमर्पण किया था। इसके पास से एक AK राइफल भी बरामद की गई थी।

200 खूंखार आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया गया

गौरतलब है कि जम्‍मू-कश्‍मीर में सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के खात्‍मे के लिए सुरक्षा बलों ने अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान के तहत अबतक 200 खूंखार आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया गया है। मारे गए आतंकियों में अधिकतर आतंकी हिजबुल मुजाहिद्दीन संगठन के हैं।

अक्टूबर महीने में 21आतंकवादियों को मारा गिराया

प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, कश्मीर के पुलवामा और शोपियां में जारी वर्ष में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच अब तक कई मुठभेड़ हुई हैं। इसमें सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स, भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों ने संयुक्त अभियान चलाते हुए जून महीने में सबसे अधिक 49 आतंकवादियों को मौत के घाट उतारा था तो वहीं अप्रैल 2020 में सुरक्षाबलों ने 28 आतंकवादियों और अक्टूबर महीने में 21 आतंकवादियों को मारा गिराया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+