Jammu and Kashmir: शोपियां के बाद बडगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 5 दिन में 14 आतंकी ढेर

J&K:बडगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 5 दिन में 14 आतंकी ढेर

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में एक बार फिर से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गया है। कल शोपियां में सेना 10 घंटों तक चली मुठभेड़ में 5 आतंकियों को मार गिराया था। आज सेना और आतंकियों के बीच जम्मू कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़ जारी है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार मुठभेड़ बडगाम के अवंतीपोरा में चल रही है।

सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़

सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़

इससे पहले बुधवार को आतंकियों ने दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में 10 घंटे तक चली मुठभेड़ में 5 आतंकियों को मार गिराया था। आतंकियों के पास से भारी मात्रा में गोली बारूद बरामद हुई थी। वहीं इससे पहले सेना ने कश्मीर के रेबेन और पिंजोरा में भी आतंकियों के खिलाफ अभियान चलाकर अलग-अलग मुठभेड़ में हिजबुल के 9 आतंकी मार गिराए थे। सेना ने आतंकियों के खिलाफ अभियान चला रखा है। पिछले 5 दिनों में तीन मुठभेड़ों में कुल मिलाकर हिजबुल के 14 आतंकी मारे जा चुके हैं।

5 दिन में 14 आतंकवादी ढेर

5 दिन में 14 आतंकवादी ढेर

दरअसल सेना को खूफिया जानकारी मिली थी कि इलाके में आतंकी छिपे हो सकते हैं, जिसके बाद जम्मू कश्मीर पुलिस के जवान और सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किर दिया। इसी दौरान आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। आतंकियों की गोलियों का जवाब सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस बल के जवान दे रहे हैं।

9 ऑपरेशन में 24 आतंकियों को मार गिराया

9 ऑपरेशन में 24 आतंकियों को मार गिराया


आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने जानकारी दी थी कि सुरक्षाबलों ने हाल ही में अपने ऑपरेशन में हिजबुल मुजाहिदीन के 14 आतंकवादी मारे गए हैं। बुधवार को सेना ने 5 आतंकियों को मार गिराया तो सोमवार को जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सेना और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में 4 आतंकियों को मार गिराया गया था। जबकि रविवार को सुरक्षा बलों ने 7 आतंकियों को मार गिराया था। पिछले दो हफ्तों में सेना ने 9 बड़े ऑपरेशन किए है। आतंकवादियों के खिलाफ चलाए गए इन ऑपरेशन में अब तक 24 आतंकवादियों को ढेर किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+