जम्मू-कश्मीरः शोपियां में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 2 से 3 आतंकियों के छिपे होने की आशंका
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर से शोपियां में एक बार पिर से सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। शोपियां के ज़ैनपोरा इलाके में सेना और आतंकवादियों के बीच एनकाउंटर चल रही है। सेना के मुताबिक इलाके में 2 से 3 आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। सेना ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। वहीं आतंकियों की ओर से लगातार गोलियां चलाई जा रही है। सेना भी जवाबी कार्रवाई कर रही है।

आपको बता दें कि पिछले 10 दिनों में दूसरा मौका है जब शोपियां में आतंकियों और सेना के बीच मुठभेड़ हुई है। इससे पहले 21 अप्रैल को आतंकियों और भारतीय सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में 4 आतंकी ढेर हो गए। मारे गए सभी आतंकी अंसार गजवत-उल-हिंद (AGH) के बताए गए। सुरक्षाबलों को आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार व गोलाबारूद बरामद किया गया है।
Jammu and Kashmir: Encounter breaks out between terrorists and security forces at Zainapora in Shopian district; more details awaited
— ANI (@ANI) April 28, 2020












Click it and Unblock the Notifications