Jammu & Kashmir DDC Elections: डीडीसी चुनाव में दोपहर 1 बजे तक डाले गए 42.79 प्रतिशत वोट

Jammu &Kashmir DDC Elections: जम्मू-कश्मीर में डीडीसी चुनाव के लिए छठे चरण का मतदान रविवार को को हुआ। आज करीब 7.48 लाख से अधिक मतदाताओं ने 245 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला किया। ANI के मुताबिक डीडीसी चुनाव में दोपहर 1 बजे तक42.79 प्रतिशत वोट डाले गए । मालूम हो कि वोटिंग को लेकर लोगों के बीच में खासा उत्साह देखा गया। लोगों ने कड़कड़ाती ठंड की भी परवाह नहीं की। 100 वर्षीय गनेरू देवी नाम की महिला ने कहा कि उन्होंने आज विकास के नाम पर वोट दिया है, हर किसी को मतदान जरूर करना चाहिए।

Recommended Video

    Jammu Kashmir DDC Election: कड़ाके की ठंड के बीच छठे चरण के लिए डाले गए वोट | वनइंडिया हिंदी
    DDC चुनाव: दोपहर 1 बजे तक डाले गए 42.79 प्रतिशत वोट

    बता दें कि 31 सीटोॆ के लिए आज वोटिंग हुई है। राज्य चुनाव आयुक्त के. के. शर्मा ने कहा कि मतदान के मद्दे नजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जम्मू में 17 और कश्मीर घाटी में 14 निर्वाचन क्षेत्रों में सुबह 7 बजे वोटिंग हुई ,सभी मतदान केंद्रों पर कोरोना वायरस से बचने के लिए जारी गाइडलाइंस का पालन किया गया है।

    DDC चुनाव के 6वें चरण का मतदान आज, 245 उम्मीदवार मैदान में

    आपको बता दें कि केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद यहां पहली बार डीडीसी के चुनाव हो रहे हैं। डीसी चुनाव के पहला चरण का मतदान 28 नवंबर को हुआ था और अब तक 190 क्षेत्रों में मतदान संपन्न हो चुका है। डीडीसी चुनाव के लिए मतगणना 22 दिसंबर को होगी। शर्मा ने कहा कि रविवार को मतदान के छठे चरण के तहत जम्मू में 17 और कश्मीर घाटी में 14 निर्वाचन क्षेत्रों में सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक वोटिंग हुई है।

    डीडीसी चुनाव के लिए मतगणना 22 दिसंबर को होगी

    केंद्र सरकार का कहना है कि इन चुनावों के जरिए जनता सीधे अपने स्थानीय निकाय के लिए प्रतिनिधि चुनेगी। वोटिंग आठ चरणों में होगी, अभी दो चरण बाकी है। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में हो रहा डीडीसी का चुनाव में कई दिग्गज नेता चुनाव मैदान में हैं। कुछ महीने पहले जब पंचायती राज कानून में संशोधन करके जम्मू कश्मीर में जिला विकास परिषद (डीडीसी) के चुनाव का रास्ता साफ हुआ था तो वहां के कई सियासी दल और नेता इसको लेकर जरा भी उत्साहित नहीं थे। लेकिन, चुनाव की घोषणा होते ही स्थिति एकदम से बदल गई। आज यहां की सभी बड़ी राजनीतिक पार्टियां ना सिर्फ चुनाव लड़ रही हैं बल्कि, एक आंकड़े के मुताबिक लगभग दो दर्जन पूर्व मंत्री , विधायक और सांसद भी इस स्थानीय चुनाव में किस्मत इस बार आजमा रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+