जामिया के छात्र को दिल्ली के होली फैमिली अस्पताल के अंदर मारी गई गोली, यूनिवर्सिटी के छात्र आपस में भिड़े

जामिया के छात्र को दिल्ली के होली फैमिली अस्पताल के अंदर मारी गई गोली, यूनिवर्सिटी के छात्र आपस में भिड़े

नई दिल्ली, 30 सितंबर: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में स्थित केन्द्रीय विश्वविद्यालय जामिया मिलिया इस्लामिया के एक छात्र को दिल्ली के होली फैमिली अस्पताल परिसर के अंदर गोरी मारी गई है। कथित तौर पर गोली जामिया यूनिवर्सिटी के अन्य छात्र द्वारा चलाई गई है। गोली मारने के बाद छात्र घायल हो गया है। घटना गुरुवार रात की है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के अंदर लाइब्रेरी में हुए विवाद को लेकर गुरुवार रात करीब 9 बजे जामिया नगर पुलिस स्टेशन में एक पीसीआर कॉल आई थी।

Jamia Millia Islamia university

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि छात्रों के दो समूहों के बीच लड़ाई हुई थी। ये गोली लगने वाली घटना, इसी विवाद की वजह से हुई है।

कैसे हुई दिल्ली के अस्पताल में गोलीबारी

अधिकारी ने बताया कि घटना में उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के निवासी एक छात्र नोमन चौधरी (26) के सिर पर गंभीर चोट आई है और वह इलाज के लिए होली फैमिली अस्पताल गया था। जहां एक अन्य छात्र नौमान चौधरी का सहयोगी नौमान अली भी अपने दोस्त से मिलने अस्पताल आया था।

इस बीच, दूसरे समूह का एक छात्र हरियाणा के मेवात निवासी जलाल अपने दोस्तों के साथ अस्पताल आया और आपातकालीन वार्ड के बाहर नौमान अली पर गोलीबारी की, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

नौमान अली के सिर पर चोट आई है। घायलों को एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। क्राइम टीम घटनास्थल का मुआयना कर रही है। अधिकारी ने कहा कि जामिया नगर और न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस थानों में तदनुसार कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+