जामिया फायरिंग: फेसबुक ने आरोपी का अकाउंट किया डिलीट, कमेंट और like करने वालों पर भी लेगा एक्शन
नई दिल्ली। दिल्ली के जामिया इलाके में फायरिंग करने वाले नाबालिग आरोपी का फेसबुक ने अकाउंट डिलीट कर दिया है। इस बात की जानकारी खुद फेसबुक इंडिया ने एक बयान जारी कर दी है। फेसबुक ने बताया कि ऐसी हिंसक घटनाओं को अंजाम देने वाले यूजर्स का हमाने प्लेटफॉर्म पर कोई स्थान नहीं है। अमने जामिया फायरिंग के आरोपी का फेसबुक अकाउंट डिलीट कर दिया है। बयान में कहा गया कि, आरोपी के अलावा सोशल मीडिया पर इस हिंसक वारदात की तारीफ करने वाले और समर्थन करने वाले लोगों के खिलाफ भी फेसबुक कार्रवाई करेगा।

गौरतलब है कि दिल्ली के जामिया इलाके में गुरुवार के एक युवक हाथ में बंदूक लिए सीएए प्रदर्शनकारियों को धमकी देने लगा। इस बीच उसने गोली चला दी जिसमें जामिया मिलिया इस्लामिया में पढ़ने वाला एक छात्र शादाब फारूक घायल हो गया था। दिल्ली पुलिस ने फायरिंग करने वाले नाबालिग शख्स के खिलाफ IPC की धारा 307 और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसके अलावा जामिया में हुई इस फायरिंग के मामले को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है।
फेसबुक पर किया था लाइव वीडियो
आजादी खबरों के मुताबिक आरोपी वहां काफी देर तक भारत माता की जय, दिल्ली पुलिस जिंदाबाद और वंदे मातरम जैसे नारे लगाता रहा। सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों के मुताबिक, हमलावर ने पिस्तौल लहराते हुए धमकाया कि 'देता हूं तुम्हें आजादी' । एक प्रदर्शनकारी ने बताया कि वह नागरिकता संशोधन कानून विरोधी मार्च का विरोध कर रहा था। बाद में 'उसने जय श्रीराम के नारे लगाए और खुलेआम फायरिंग' कर दी। पुलिस के मुताबिक, फायरिंग करने वाला गोपाल नाम का ये युवक जेवर का रहने वाला बताया गया है। इसके फेसबुक पर- शाहीन बाग खेल खत्म और चंदन भाई ये आपका बदला है जैसे पोस्ट हैं। इसने एक पोस्ट में ये भी लिखा है कि अंतिम यात्रा में मुझे भगवा में ले जाए।
यह भी पढ़ें: सत्ता में आने के बाद 'आप' ने देश को बांटने वालों का साथ दिया: स्मृति ईरानी












Click it and Unblock the Notifications