जालंधर: फादर एंथनी से 6 करोड़ रुपये कैश लूट मामले में पंजाब पुलिस के 4 कर्मी बर्खास्त

पटियाला। जालंधर चर्च के फादर एंथनी से 6 करोड़ रुपये कैश लूट मामले में पटियाला के चार पुलिस कर्मचारियों को एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने बर्खास्त कर दिया गया है। बर्खास्त किए गए पुलिस कर्मियों में एएसआइ जोगिंदर सिंह, एएसआइ राजप्रीत सिंह, एएसआइ दिलबाग सिंह व हवलदार अमरीक सिंह नाम शामिल हैं। ये चारों पुलिसकर्मी पटियाला में ही तैनात थे। घटना के करीब चार माह बाद पंजाब पुलिसदोषी पुलिस कर्मियों को बर्खास्त करने के आदेश जारी करने जा रही है।

Jalandhar Father Anthony raid case: 4 punjab police cops dismissed from service

वर्तमान में यह चारों आरोपी मुलाजिम पटियाला जेल में बंद हैं। एसएसपी ने इन चारों को धारा 311 (2) (बी) के तहत बर्खास्त किया है। बर्खास्त किए गए पुलिसकर्मियों के बारे में जानकारी देते हुए एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि, आरोपी एएसआई जोगिंदर सिंह वारदात के वक्त पुलिस चौकी मवी कलां में तैनात था। एएसआई राजप्रीत सिंह सन्नौर पुलिस थाने में, एएसआई दिलबाग सिंह सांझ केंद्र पुलिस थाना सिविल लाइन में और हवलदार अमरीक सिंह एमएचसी सिविल लाइन में तैनात था।

बर्खास्त किए एएसआइ जोगिंदर सिंह, एएसआइ राजप्रीत सिंह व उनके साथियों पर 26 अगस्त को आरोप तय होंगे। मोहाली कोर्ट में अभी तक सुनवाई के दौरान आरोपितों के वकीलों ने बहस की मांग की। इसी दिन बहस होने के बाद अदालत की तरफ से आरोपितों पर चार्ज फ्रेम किए जाएंगे। इसके बाद पुलिस की तरफ से आरोपियों पर लगाई धाराओं के तहत सबूत पेश किए जाएंगे और मामले का ट्रायल शुरू हो जाएगा।

बता दें कि 29 अप्रैल को खन्ना पुलिस ने फादर एंथनी के प्रतापपुरा स्थित एफएमजे हाउस में रेड की और वहां से एक टीम फादर व निचली मंजिल से 9.66 करोड़ रुपये लेकर खन्ना चली गई जबकि दोनों एएसआइ मुखबिर के साथ ऊपरी मंजिल से 5.78 करोड़ लेकर मोगा की तरफ निकल गए। अगले दिन पुलिस ने इसे हवाला मनी बताया लेकिन फादर एंथनी ने प्रेस कान्फ्रेंस कर लूट का खुलासा कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+