कैबिनेट में फेरबदल:कैबिनेट में फेरबदल: पीयूष गोयल को वित्त मंत्रालय, स्मृति से छिना I&B
नई दिल्ली। वित्त मंत्री अरुण जेटली का सोमवार को एम्स में किडनी ट्रांसप्लांट हुई, जिसके चलते उन्हें 6-8 सप्ताह के लिए डॉक्टरों ने आराम की सलाह दी है। उनकी जगह रेल मंत्री पियुष गोयल को वित्त मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं, केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर को सूचना और प्रसारण मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार दे दिया गया है।

पीयूष गोयल अब रेल मंत्रालय के साथ-साथ वित्त मंत्रालय का चार्ज भी संभालेंगे। अरुण जेटली का स्वास्थ्य ठीक होने तक पीयूष गोयल वित्तीय कार्यभार संभालेंगे। वहीं, स्मृति ईरानी की सूचना और प्रसारण मंत्रालय से छुट्टी हुई है। उनकी जगह राज्यवर्द्धन सिंह राठौड को इसकी कमान सौंपी गई है।
इसके अलावा एसएस आलुवालिया को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया है। आलुवालिया इससे पहले पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय में राज्यमंत्री थे। वहीं, अल्फोंस कन्ननथनम से इलेक्ट्रोनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय से वापस ले लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications