बुरहान वानी के गांव कहा रहने वाला था जैश ए मोहम्मद का टॉप कमांडर, हाईट थी सिर्फ 3 फीट
श्रीनगर। 25 दिसंबर की सुबह सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी थी। जम्मू और कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकियों के साथ हुए मुठभेड़ में जैश - ए- मोहम्मद के जिस टॉप कमांडर को मार गिराया गया उसकी कुल लंबाई 3 फीट है। मारे गए कमांडर का नाम नूर मोहम्मद है, जो कि पुलवामा में जैश-ए-मोहम्मद के लिए काम कर रहा था। चारों से घिरे होने के कारण आंतकियों ने सेना के जवानों पर भारी गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके जवाब में सेना ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। इस ऑपरेशन के करीब एक घंटे के भीतर ही सेना ने नूर को मार गिराया था। नूर, आतंकी बुरहान वानी के गांव मं पैदा हुआ था। साल 2003 में नूर को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। साल 2015 में वो परोल पर छूटा, जिसके बाद वो दक्षिण कश्मीर में रह रहा था।

इससे पहले सोमवार रात पाकिस्तान की वहशी और कायराना हरकत का भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया है, उसने पुंछ के पास रावलाकोट सेक्टर में जवाबी फायरिंग में तीन पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया है। इसके अलावा एक सैनिक घायल है।
आपको बता दें कि इससे पहले रविवार को भारतीय सेना ने नौशेरा में पाकिस्तान के स्नाइपर को ढेर कर दिया था। यह कार्रवाई भारतीय सेना के स्नापर ने अंजाम दिया था। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू कश्मीर में राजौरी जिले के केरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास थल सेना के एक गश्ती दल पर शनिवार को गोलीबारी की, जिसमें एक मेजर और तीन सैनिक शहीद हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications