IAS Tina Dabi: पाकिस्तानी हिंदुओं की बस्ती पर पहले चलवाया बुलडोजर, अब बसाने का प्लान बना रहीं टीना डाबी

IAS Tina Dabi Jaisalmer: जैसलमेर की जिला कलेक्टर टीना डाबी के एक फैसले से उनकी चौतरफा आलोचना हो रही है। उनके आदेश पर हाल ही में जैसलमेर के अमर सागर इलाके में पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थियों की बस्ती पर बुलडोजर चलवाया गया।

Jaisalmer IAS TINA DABI

राजस्थान जैसलमेर की जिला कलेक्टर टीना डाबी इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। 2016 बैच की आईएएस अधिकारी टीना डाबी के आदेश पर 16 मई 2023 को जैसलमेर के अमर सागर इलाके में पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थियों की बस्ती पर बुलडोजर चलाया गया। जिला प्रशासन द्वारा अमरसागर ग्राम पंचायत क्षेत्र में अस्थायी बस्तियों के अतिक्रमण को ध्वस्त करने के बाद विवाद टीना डाबी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। अब इस पूरे मामले पर IAS टीना डाबी ने सफाई दी है।

पाकिस्तान से विस्थापित हिंदू अस्थायी बस्तियों में रह रहे हैं। इस पूरे मामले की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हुई है। राजस्थान सरकार के मंत्री ने तो टीना टाबी के खिलाफ कार्रवाई करने तक की बात कही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आईएएस टीना डाबी अब प्रभावित शरणार्थियों को फिर से बसाने का प्लान बना रही हैं। इस कार्रवाई से लगभग 50 परिवार प्रभावित हुए हैं।

टीना डाबी ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि प्रवासियों को आश्रय गृह में रखा जाएगा। उन्हें तब तक शेल्टर होम में ले जाया जाएगा जब तक उन्हें जमीन का उचित आवंटन नहीं मिल जाता।

टीना डाबी ने कहा, एक सप्ताह में नगर सुधार न्यास बेदखल लोगों को चिन्हित कर उचित स्थान आवंटित करेगा। टीना डाबी ने कहा, 'जिस जमीन को अतिक्रमण से हटाया गया था, वह या तो पहले यूआईटी द्वारा आवंटित की गई थी या जलग्रहण क्षेत्र था।'

कुछ मीडिया रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि 17 मई की शाम टीना डाबी ने विस्थापित लोगों के लिए खाने-पीने की भी व्यवस्था की थी। टीवी रिपोर्ट के मुताबिक टीना डाबी ने यह भी कहा कि अमर सागर तालाब इलाके के केचमेंट एरिया में अतिक्रमण नहीं होने दिया जा सकता है। यहां से लोगों को हटाने के लिए लोगों को कई बार सूचना दी गई थी। बात नहीं बनी तो ये एक्शन लेना पड़ा।

टीना डाबी ने कहा है कि बेघर परिवारों के पुर्नवास के लिए जिला प्रशासन ने कई कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन, यूआईटी और पाकिस्तानी विस्थापितों के लिए एक सर्वे टीम बनाई जाएगी। यह टीम इस बात का चयन करेगी कि कहां इन लोगों को फिर से बसाया जा सके। तब तक बेघर लोगों को रैन बसेरे में रखा जाएगा

Recommended Video

    Karwa Chauth 2022: IAS Tina Dabi ने इस अंदाज़ में मनाया अपना पहला करवा चौथ | वनइंडिया हिंदी *News

    राजस्थान के मंत्री प्रताप खाचरियावास ने कहा कि बेदखली अभियान के लिए अधिकारियों को जवाब देना होगा। मंत्री प्रताप खाचरियावास ने कहा था, ''अधिकारियों ने जो किया वह गलत है, उन्हें जवाब देना होगा। हम उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। उन्हें पुनर्वास दिए बिना कोई भी उन्हें बेदखल नहीं कर सकता। यह एक गंभीर मुद्दा है। यह सरकार को बदनाम करने की साजिश है। इसका कोई कारण नहीं है।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+