भारतीयों के नागरिकता छोड़ने पर जयराम रमेश ने कसा तंज, कहा- 'अच्छे दिनों की तलाश में बाहर जा रहे क्या'
भारतीयों के नागरिकता छोड़ने पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि क्या ये लोग अच्छे दिनों की तलाश में बाहर जा रहे हैं क्या।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने भारतीयों के अपनी नागरिकता छोड़कर विदेशी नागरिकता लेने को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कैसे पिछले एक दशक में अपनी नागरिकता छोड़ने वाले भारतीयों की संख्या में बृद्धि हुई है।
कांग्रेसी नेता जयराम रमेश ने कहा कि राज्यसभा में सरकार के आंकड़ों के हिसाब से 2012 में 121000 लोगों ने अपनी भारतीय नागरिकता छोड़ी। जबकि 2022 में ये संख्या बढ़कर 226000 पर पहुंच गई। वहीं, इस साल 6500 करोड़पति भारत छोड़कर जा सकते हैं।

हेनले प्राइवेट वेल्थ माइग्रेशन की 2023 की एक रिपोर्ट के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने अपनी प्रतिक्रिया दी। रिपोर्ट में भारत के निषेधात्मकर कर कानून का हवाला दिया गया है। वहीं, दुबई और सिंगापुर अमीर भारतीय परिवारों के लिए सबसे पसंदीदा स्थानों में से एक हैं।
हालांकि करोड़पतियों के देश छोड़ने को लेकर जानकारों का कहना है कि ये कोई चिंता की बात नहीं है। क्योकि 2031 तक करोड़पतियों की आबादी लगभग 80 फीसदी तक बढ़ सकती है। इस दौरान भारत दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते वेल्थ मार्केट में से एक होगा।
वहीं, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने नरेंद्र मोदी से सवाल पूछते हुए कहा कि क्या वो उन मुद्दों के बारे में बात करेंगे जो भारतीयों की इतनी बड़ी संख्या को अच्छे दिनों की तलाश में देश से बाहर जाने के लिए मजबूर कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications